IND vs NZ: फिन एलन का हैरतअंगेज कैच क्यों हुआ बेकार? थर्ड अंपायर ने रीप्ले में पकड़ी गलती

Published : Nov 01, 2026, 02:45 PM IST
Finn Allen Boundary Catch

सार

IND vs NZ 5th T20I में फिन एलन ने बाउंड्री के पास ईशान किशन का शानदार कैच पकड़ा, लेकिन थर्ड अंपायर के रीप्ले में उनकी गलती सामने आ गई। आइए देखते हैं फिन का शानदार कैच का वीडियो...

Finn Allen Catch: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें और आखिरी T20 मुकाबले में एक ऐसा रोमांचक पल देखने को मिला, जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों से लेकर दर्शकों तक को हैरान कर दिया। न्यूजीलैंड के फील्डर फिन एलन ने बाउंड्री के पास ईशान किशन का शानदार कैच लपक लिया था। हालांकि, थर्ड अंपायर के रिव्यू में एक बड़ी गलती सामने आई और भारतीय बल्लेबाज को जीवनदान मिल गया। यह वाक्या भारतीय पारी के सातवें ओवर में हुआ, जब न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर गेंदबाजी कर रहे थे। ईशान किशन ने गेंद को सीधे बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट पूरी तरह सही नहीं लगा और फिन एलन ने उनका कैच लपकने की कोशिश की।

फिन एलन की शानदार कोशिश फेल

फिन एलन ने गेंद के नीचे पहुंचकर शानदार कैच पकड़ लिया। पहली नजर में ऐसा लगा कि न्यूजीलैंड को एक बड़ा विकेट मिल गया है। लेकिन कैच लेते समय उनका संतुलन बिगड़ने लगा और उन्हें लगा कि वे बाउंड्री के बाहर चले जाएंगे। ऐसे में एलन ने गेंद को मैदान के अंदर उछालने की कोशिश की और बाउंड्री के बाहर कदम रखने से पहले उसे वापस खेल के अंदर पहुंचा दिया। उनकी ये कोशिश बेहद शानदार थी। हालांकि, कैच की को लेकर संदेह होने के कारण मैदानी अंपायरों ने फैसला थर्ड अंपायर के पास भेज दिया।

थर्ड अंपायर ने पकड़ी फिन एलन की बड़ी गलती

थर्ड अंपायर ने अलग-अलग कैमरा एंगल से कई बार रीप्ले देखा। इसके बाद स्प्लिट-स्क्रीन फुटेज की मदद से यह जांच की गई कि फिन एलन ने गेंद कब छोड़ी और उस समय उनका पैर कहां था। रीप्ले में साफ दिखाई दिया कि गेंद हाथ से छोड़ने से पहले ही एलन के दाएं पैर का पंजा बाउंड्री के बाहर जमीन को छू चुका था। यानी गेंद उनके हाथ में रहते हुए उनका पैर बाउंड्री के बाहर जमीन के संपर्क में आ गया था। क्रिकेट के नियमों के मुताबिक, ऐसी स्थिति में कैच वैध नहीं माना जाता। थर्ड अंपायर ने इसी आधार पर कैच को अमान्य करार दिया और ईशान किशन को नॉट आउट दे दिया। इस तरह शानदार फील्डिंग के बावजूद न्यूजीलैंड को विकेट नहीं मिल पाया और ईशान किशन को बड़ा जीवनदान मिला।

और पढे़ं- IND vs NZ 5th T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रन का लक्ष्य, ईशान श्रेयस ने ठोका तूफानी अर्धशतक

61 रन बनाकर आउट हुए ईशान किशन

ईशान किशन इस जीवनदान का फायदा अपनी पूरी पारी तक नहीं उठा सके। वह 32 गेंदों में 61 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी पारी में 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। 11वें ओवर में ब्लेयर टिकनर ने ईशान किशन का विकेट लिया, जबकि नाथन स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा। इस तरह फिन एलन के शानदार लेकिन नियमों के कारण अमान्य करार दिए गए कैच के बाद ईशान किशन की पारी 61 रन पर खत्मा हुई और भारत ने न्यूजीलैंड के 192 रनों का लक्ष्य दिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND A vs NZ A: मैच के बीच स्कूटर लेकर आ गया बुजुर्ग, बल्लेबाज ने रोका खेल; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
IND vs NZ 5th T20I: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 192 रन का लक्ष्य, ईशान श्रेयस ने ठोका तूफानी अर्धशतक