IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय प्लेइंग 11 में होगा बदलाव, वरुण-पंत को मिलेगा मौका, 2 बड़े खिलाड़ी बैठेंगे बाहर!

Published : Mar 01, 2025, 05:57 PM ISTUpdated : Mar 01, 2025, 06:02 PM IST
ind vs nz

सार

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। उस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव होने की संभावना है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं। 

IND vs NZ Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 2 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में उनकी नजरें अब पहले स्थान को पक्का करने पर होगी। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में सभी डिपार्टमेंट, चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाजी में शानदार खेल दिखाया है। पहले बांग्लादेश को हराया उसके बाद पाकिस्तान को धूल चटाया। अब ग्रुप स्टेज का अंतिम मुकाबला कीवियों के साथ है। इस मुकाबले में भारतीय प्लेइंग 11 में बदलाव होने की पूरी संभावना है। आईए उसपर एक नजर डालते हैं।

ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में बदल सकती है भारतीय बल्लेबाजी

भारतीय टीम ने पहले दो मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजी की पहले बात करें, तो शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर ने कमाल की लय दिखाई है। उनके फॉर्म को लेकर टीम इंडिया को किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है। ऐसे में न्यूजीलैंड के केएल राहुल बेंच पर आराम करते हुए दिखाई दे सकते हैं, जबकि उनकी जगह पंत को विकेटकीपिंग सौंपा जा सकता है। मिडिल ऑर्डर में राहुल की जगह ऋषभ पंत को नंबर पांच पर खेलने का मौका दिया जा सकता है। वहीं कोहली, अय्यर और हार्दिक का खेलना लगभग पक्का है।\

AUS vs AFG: अफगानिस्तान की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी, सेमीफाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, अब आगे क्या होगा?

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय गेंदबाजी में बदलाव की संभावना

टीम की गेंदबाजी क्रम में भी कई सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें मोहम्मद शमी का नाम पहले नंबर पर आता है। शमी की फिटनेस को लेकर टीम में काफी चिंता का विषय है और अभी सेमीफाइनल खेलना है। ऐसे में उनके साथ मैनेजमेंट रिस्क नहीं लेना चाहेगा। शमी की जगह पर अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। उनके पास भी नई और पुरानी गेंद से विकेट लेने की क्षमता है। वहीं, स्पिन में कुलदीप यादव को बाहर करके वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में आजमाया जा सकता है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की संभावित 11:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

ENG vs SA: सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरेगा साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड की नजरें सम्मान बचाने पर, पढ़ें पिच रिपोर्ट-आंकड़े और संभावित 11

PREV

Recommended Stories

LSG vs KKR IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रही टीमों की भिड़ंत, लखनऊ-कोलकाता में टक्कर से पहले कैसी है पिच
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 26 April 2026, आज सुपर संडे में डबल धमाका! जानिए शेड्यूल और ग्राउंड रिकॉर्ड्स