IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ने लगाईं लगातार 3 फिफ्टी, ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

Published : Mar 08, 2026, 08:34 PM IST
Sanju Samson

सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके साथ ही वे टी20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्द्धशतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।

IND vs NZ Final Match Update: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रन ठोक टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाई। इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वे शानदार अर्द्धशतक लगा चुके हैं। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।

संजू सैमसन से पहले इन 2 लोगों ने किया कारनामा

संजू सैमसन से पहले टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 फिफ्टी लगाने का कारनामा भारत से विराट कोहली और केएल राहुल कर चुके हैं। संजू सैमसन ने फाइनल मुकाबले में 46 गेंदों में 89 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए।

टूर्नामेंट में भारत के 100 से ज्यादा छक्के

टी20 वर्ल्डकप 2026 में टीम इंडिया ने 100 से ज्यादा गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। इनमें सबसे ज्यादा छक्कों की संख्या संजू सैमसन की ही है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

PBKS vs GT Today Match: ऑफिस में बिना पकड़े कैसे देखें आज IPL का लाइव मैच? ये ट्रिक अपनाएं
जेल में बंद पति का खतरनाक शौक पूरा करने के लिए पत्नी ने किया अंडरगारमेंट्स का यूज लेकिन...