Published : Mar 09, 2025, 08:46 AM ISTUpdated : Mar 09, 2025, 11:52 PM IST

India vs New Zealand Final Live: भारत बना चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का चैंपियन, फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार जीता खिताब

सार

IND vs NZ Final Live Cricket Score, India vs New Zealand Champions Trophy 2025 Live Cricket Score card Online Today Match Updates: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की 3 ट्रॉफी जीतने वाली दुनिया की एकमात्र टीम बन चुकी है। रवींद्र जडेजा ने चौका लगकार मुकाबले को खत्म किया। 

11:52 PM (IST) Mar 09

'मेरी समझ से परे...,' भारत की जीत पर क्यों भड़के शोएब अख्तर?, टूर्नामेंट को लेकर पाकिस्तान पर उठाए सवाल, देखें VIDEO

India vs New Zealand Final: भारत ने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुकाबला खत्म होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर ने PCB को फटकार लगाई है।

 

Read Full Story

11:26 PM (IST) Mar 09

IND vs NZ Final: भारत के खिलाफ फाइनल में न्यूजीलैंड की हार की 5 सबसे बड़ी वजह, ट्रॉफी जीतने का सपना हो गया चकनाचूर

India vs New Zealand Final: भारत का हाथों फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने का सपना टूट गया। आइए उन 5 बड़े मोमेंट्स पर नजर डालते हैं, जिसके चलते कीवियों को हार का सामना करना पड़ा।

 

Read Full Story

11:01 PM (IST) Mar 09

Ind vs NZ Final: 5 बड़ी वजह जिसके चलते फाइनल में न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हुई टीम इंडिया

India vs New Zealand Final: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। आइए उन 5 बड़े मोमेंट्स पर एक नजर डालते हैं।

 

Read Full Story

10:30 PM (IST) Mar 09

ICC Champions Trophy 2025: पीएम, राष्ट्रपति से लेकर मंत्री-मुख्यमंत्री तक ने दी खास अंदाज में बधाई, पढ़ें

भारत की इस शानदार जीत ने पूरे देश को जश्न के माहौल में डुबो दिया है। राजनीतिक नेताओं से लेकर आम जनता तक, हर कोई टीम इंडिया की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।

 

Read Full Story

10:16 PM (IST) Mar 09

IND vs NZ Final: कप्तान चला सीना तान..., रोहित शर्मा ने फाइनल में न्यूजीलैंड की बजाई बैंड, जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब

India vs New Zealand Final: भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 4 विकेट से हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम तीन बार चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बनी है।

 

Read Full Story

09:53 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर भारत बना चैंपियन

आईसीसी चॅम्पियन्स ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया है। रवींद्र जडेजा ने चौका लगाकर मैच को जबरदस्त अंदाज में फिनिश किया। केएल राहुल भी अंत तक क्रीज पर नाबाद रहे। 

09:42 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारत को लगा छठा झटका

न्यूजीलैंड ने भारत का छठा विकेट चटका 241 रन पर चटका दिया है। हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर कायल जेमिसन की गेंद पर आउट हुए हैं। 

09:35 PM (IST) Mar 09

IND vs NZ, CT 2025 फाइनल: ग्लेन फिलिप्स ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ शुभमन गिल को किया आउट, देखें

ICC Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी में ग्लैन फिलिप्स ने गिल का शानदार कैच पकड़ा। रोहित शर्मा ने भी दमदार पारी खेली, पर क्या भारत जीत पाया? जानिए मैच का हाल।

Read Full Story

09:27 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 45 ओवर के बाद मैच का हाल

252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी में 45 ओवर खत्म हो चुके हैं और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 220 रन है। राहुल 23 और हार्दिक 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 30 गेंदों पर 32 रनों की आवश्यकता है। 

09:13 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारत का 5वां विकेट गिरा

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 5वां झटका 203 रन के स्कोर पर दे दिया है। अच्छी लय में लग रहे अक्षर पटेल 29 रन बनाकर माइकल ब्रेसबेल का शिकार बने हैं। लॉंगऑफ की दिशा में बाउन्ड्री जड़ने के चक्कर में वह कैच आउट हुए हैं। 

09:05 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 40 ओवर के बाद जीत की ओर भारत

फाइनल में 252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी में 40 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 191 रन है। क्रीज पर अक्षर पटेल 28 और केएल राहुल 1 रन बनाकर डटे हैं। जीत के लिए 60 गेंदों पर 61 रनों की आवश्यकता है। 

09:01 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारत का चौथा विकेट गिरा

न्यूजीलैंड ने भारत को 183 रनों के स्कोर पर चौथा झटका दिया है। श्रेयस अय्यर 48 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर के दूसरे शिकार बने हैं। रचनात्मक शॉट खेलने का चक्कर में वो सीधा गेंद रचीन रवींद्र के हाथों में मार बैठे। 

08:50 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: अय्यर और अक्षर के बीच 50 रनों की साझेदारी

भारतीय पारी में 122 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच 51 अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। जिसमे अय्यर ने 35 और पटेल ने 16 रनों का योगदान दिया है। भारत का स्कोर 176/3, 37 ओवर के बाद है। 

08:41 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 35 ओवर के बाद मजबूत स्थिति में भारत

फाइनल में 252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी के 35 ओवर पूरे हो चुके हैं। टीम का स्कोर 3 विकेट पर 161 रन है। अय्यर 35 और अक्षर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 39 रनों की साझेदारी हो चुकी है। जीत के लिए 90 गेंदों पर 91 रनों की आवश्यकता है। 

08:37 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारतीय पारी में 150 रन पूरे

252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी में 32.2 ओवर में 153 रन बन चुके हैं। श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच 32 रनों की साझेदारी हो चुकी है। भारत को जीत के लिए 100 गेंद में 98 रन चाहिए। 

08:25 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 30 ओवर के बाद भारतीय पारी

फाइनल में 252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजी में 30 ओवर खत्म हो चुके हैं और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है। श्रेयस अय्यर 19 और अक्षर पटेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 120 गेंदों पर 116 रन चाहिए। 

08:14 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारत को लगा तीसरा झटका, रोहित हुए आउट

न्यूजीलैंड ने भारत का बड़ा विकेट 122 रन के स्कोर पर गिरा दिया है। 76 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कप्तान रोहित शर्मा रचीन रवींद्र की गेंद पर स्टम्प आउट हुए है। आगे निकलकर छक्का मारने के चक्कर में वह गेंद मिस कर गए और विकेट खो बैठे। 

08:08 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 25 ओवर के बाद भारतीय पारी का हाल

फाइनल में न्यूजीलैंड के सामने 252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय पारी में 25 ओवर खत्म हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 122 रन है। रोहित शर्मा 76 और श्रेयस अय्यर 9 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। जीत के लिए 150 गेंदों पर 130 रनों की जरूरत है। 

07:55 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 20 ओवर के बाद मैच का हाल

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी में 20 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 2 विकेट पर 108 रन है। विराट कोहली 1 और शुभमन गिल 31 बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। रोहित शर्मा 70 पर खेल रहे हैं, वहीं श्रेयस अभी क्रीज पर आए हैं। टीम का स्कोर 108/2, 20 ओवर के बाद है। 

07:51 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारत को लगा दूसरा झटका, कोहली हुए आउट

न्यूजीलैंड ने भारत को 106 रनों के स्कोर पर दूसरा झटका दे दिया है। विराट कोहली फाइनल में 1 रन बनाकर माइकल ब्रेसबेल की गेंद पर LBW आउट हुए हैं। 

07:48 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारत का पहला विकेट गिरा

252 रनों का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट 105 रनों के स्कोर पर गिरा है। शुभमन गिल 31 रन बनाकर मिचेल सैन्टनर का शिकार बने हैं। ग्लेन फिलिप्स ने शॉट कवर पर 1 हाथ से उड़कर धांसू कैच पकड़ा। 

07:38 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारतीय पारी में 100 रन पूरे

न्यूजीलैंड के सामने फाइनल में 252 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 17 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। अभी तक कोई भी विकेट टीम इंडिया ने नहीं खोया है। रोहित और गिल के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

07:31 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 15 ओवर के बाद भारतीय पारी

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय पारी में 15 ओवर के खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 93 रन है। रोहित शर्मा 65 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। जीत के लिए 210 गेंदों पर 159 रनों की जरूरत है। 

07:17 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: फाइनल में रोहित शर्मा का अर्धशतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर अर्धशतक पूरा कर लिया है। किसी भी आईसीसी फाइनल में रोहित के द्वारा पहली हाफ सेंचुरी है। अभी भी वो क्रीज पर डटे हुए हैं। 

07:15 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 10 ओवर के बाद रफ्तार की पटरी पर भारत

फाइनल में 252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने विस्फोटक शुरुआत की है। टीम का स्कोर बिना कोई नुकसान के रन है। रोहित शर्मा 49 और शुभमन गिल 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। जीत के लिए 240 गेंदों पर 188 रन चाहिए।

07:11 PM (IST) Mar 09

Champions Trophy Final: क्या चैंपियंस ट्रॉफी के बाद संन्यास लेंगे जडेजा? कोहली से गले लगने का क्या है राज?

ICC Champions Trophy 2025: भारत-न्यूजीलैंड फाइनल (India VS New Zealand Final) में जडेजा के कोहली को गले लगाने से संन्यास की अटकलें! क्या यह उनका आखिरी वनडे मैच था? स्मिथ और अश्विन के संन्यास से पहले भी हुई थीं ऐसी घटनाएं।

Read Full Story

07:06 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारतीय पारी में 50 रन पूरे

252 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम के 7.2 ओवर में 52 रन हो चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने छक्के से भारत को 50 के पार पहुंचाया। पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 

07:03 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: गिल का कैच 6 रन पर छूटा

न्यूजीलैंड के फील्डर डेरील मिचेल ने शुभमन गिल का कैच 6 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर छोड़ा है। मिडऑन की दिशा में चौका लगाने के प्रयास में वह गेंद को ऊपर से मारना चाहते थे, लेकिन उस ओर मौजूद मिचेल ने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश और ड्रॉप कर दिया। 

06:55 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 5 ओवर के बाद भारतीय टीम की तेज शुरुआत

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की है। पहले 5 ओवर में टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 31 रन है। रोहित शर्मा 21 और शुभमन गिल 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। जीत के लिए 269 गेंदों में 221 रन चाहिए। 

06:03 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 252 रनों का लक्ष्य

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 251 रन बनाए हैं। भारत को तीसरी बार इस खिताब को जीतने के लिए 252 रनों की जरूरत है। बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से डेरील मिचेल 63 और माइकल ब्रेसबेल ने 53 नाबाद बनाए। वहीं, गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव को 2-2 विकेट मिला, जबकि रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को 1-1 विकेट मिले। वहीं, 1 विकेट रन आउट के जरिए आए। 

05:55 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: न्यूजीलैंड का 7वां विकेट गिरा

भारत ने न्यूजीलैंड का 7वां विकेट रन आउट के रूप में 239 के स्कोर पर गिराया है। मिचेल सैन्टनर 2 रन लेने के चक्कर में विराट कोहली के शानदार थ्रो पर पवेलियन लौट गए।  

05:37 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: न्यूजीलैंड का छठा विकेट गिरा

भारत ने न्यूजीलैंड को 211 के स्कोर पर छठा झटका दे दिया है। 63 रन बनाकर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे डेरील मिचेल मोहम्मद शमी के पहले शिकार बने हैं। आगे की स्लो गेंद पर मिडऑफ की दिशा में चौका लगाने के प्रयास में वह गेंद सीधे रोहित शर्मा को दे बैठे।  

05:32 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 45 ओवर में न्यूजीलैंड के 200 पूरे

फाइनल में न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में 45 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 201 रन है। डेरील मिचेल 53 और माइकल ब्रेसबेल 24 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। दोनों के बीच 36 रनों की साझेदारी हो चुकी है। वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा के 10-10 ओवर पूरे हो चुके हैं। वरुण ने 2 और जडेजा ने 1 विकेट लिए। वहीं, 2 विकेट कुलदीप के खाते में गए। 

05:24 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 55 गेंदों के बाद न्यूजीलैंड की पारी में लगा चौका

टीम इंडिया के स्पिनरों ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर लगाम लगा रखा है। रनों के लिए कीवी लगातार संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।  55 गेंदों के बाद माइकल ब्रेसबेल ने कुलदीप यादव की गेंद पर चौका लगाया है। 

05:20 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: डेरील मिचेल का अर्धशतक पूरा

भारत के खिलाफ फाइनल में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरील मिचेल ने अर्धशतक जड़ा है। इस मुकाबले में पचासा जड़ने वाले अभी तक एकमात्र बल्लेबाज हैं। अभी भी वो 51 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। 

05:10 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 40 ओवर के बाद मैच का हाल

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में 40 ओवर के खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 5 विकेट पर 172 रन हैं। डेरील मिचेल 48 और माइकल ब्रेसबेल 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। गेंदबाजी में वरुण और कुलदीप को 2-2 विकेट मिला, जबकि 1 विकेट जडेजा ने झटके। 

05:02 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: भारत को मिली 5वीं सफलता

भारत ने न्यूजीलैंड को 165 रन के स्कोर पर 5वां झटका दे दिया है। वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ग्लेन फिलिप्स 34 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। कीवी का स्कोर 165/5, 37.5 ओवर के बाद है। 

04:57 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: मिचेल और फिलिप्स के बीच 50 रनों की साझेदारी

न्यूजीलैंड की पारी में पांचवें विकेट के लिए डेरील मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच 50 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है। अभी भी क्रीज पर फिलिप्स 30 और मिचेल 44 रन बनाकर डटे हैं। 

04:48 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड के 150 पूरे

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में 35 ओवर के खेल खत्म हो चुका है और टीम का स्कोर 4 विकेट पर 150 रन है। मिचेल 40 और फिलिप्स 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

04:35 PM (IST) Mar 09

India vs New Zealand Final Live: 30 ओवर के बाद मैच का हाल

फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 135 रन बनाए हैं। डेरील मिचेल 32 और ग्लेन फिलिप्स 17 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 27 रनों की साझेदारी हो चुकी है।