
IND vs NZ 4th T20 Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच शुरू हो गया है। टीम इंडिया पहले से ही 3-0 की अजेय बढ़त बनाए हुए है। ऐसे में सारे खिलाड़ी खुलकर मैच एंजॉय कर सकते हैं और रोमांच भी दोगुना हो सकता है। इस मैच को लाइव देखने के लिए बहुत से लोग सोनी लिव (Sony LIV) ऐप डाउनलोड करेंगे, लेकिन जैसे ही वहां ₹399 का सब्सक्रिप्शन प्लान दिखेगा, आधा मूड वहीं खराब हो सकता है। अगर आप सब्सक्रिप्शन लेने जा रहे हैं, तो एक भी पैसा खर्च करने से पहले एक काम कर लीजिए। हो सकता है कि आपके फोन में मैच पहले से ही बिल्कुल फ्री चलने के लिए तैयार हो और आपको पता ही न हो। आइए जानते हैं आपको क्या करना है...
मैच का दिन: आज, 30 अक्टूबर
टॉस का टाइम: दोपहर 12:00 बजे
पहली बॉल फेंकी जाएगी: दोपहर 12:30 बजे
स्टेडियम: ईडन पार्क, ऑकलैंड
टीवी पर लाइव: Sony Sports Network
मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव: SonyLIV (ऐप और वेबसाइट)
अक्सर हम हर महीने, 3 महीने या सालभर का मोबाइल रीचार्ज तो करा लेते हैं, लेकिन उसमें मिलने वाले फ्री ऑफर्स पर ध्यान ही नहीं देते। एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) यूजर्स का मौजूदा प्लान अगर सोनी लिव सब्स्क्रिप्शन के साथ है, तो उन्हें अलग से SonyLIV खरीदने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
अगर आपको लग रहा है कि सीरीज तो जीत गए, अब ये मैच क्यों देखना? तो बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के बॉलर्स का धागा खोल रही है। पिछले मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 35 गेंदों में जो तूफानी सेंचुरी ठोकी है, उसके बाद आज ऑकलैंड के ईडन पार्क में फिर से रनों की बारिश होने वाली है। दूसरी तरफ, कीवी टीम बुरी तरह खौफ में है। उनके सबसे तगड़े गेंदबाज काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) और मैट हेनरी (Matt Henry) चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट फिशर को लाया गया है, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों के सामने वो भी शायद ही टिक पाएं।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। टेलीकॉम कंपनियों (जैसे Airtel, Jio, Vi) के प्रीपेड या पोस्टपेड प्लान्स के साथ मिलने वाले OTT (SonyLIV) बेनिफिट्स समय-समय पर बदल सकते हैं। फ्री एक्सेस आपके मौजूदा प्लान और कंपनी की शर्तों पर निर्भर करता है। किसी भी प्लान का यूज करने से पहले उसके नियम और शर्तें जरूर पढ़ लें। हम किसी विशेष कंपनी या ऐप का व्यावसायिक प्रचार नहीं करते हैं।