IND vs NZ 4th ODI: बे ओवल में कैसा है भारत का रिकॉर्ड, क्या सीरीज जीत पाएगी टीम इंडिया?

Published : Nov 12, 2026, 06:00 PM IST
IND vs NZ 4th ODI 2026

सार

IND vs NZ ODI Record: बे ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कितने वनडे खेले गए है? जानें 13 नवंबर के चौथे ODI से पहले दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मैदान के खास आंकड़े।

India vs New Zealand ODI Record at Bay Oval: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का रोमांच जारी है। सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर 2026 को बे ओवल, माउंट माउंगानुई में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम 2-0 की बढ़त बना चुकी है। वहीं, तीसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया। ऐसे में चौथे वनडे से पहले फैंस के मन में सवाल है कि बे ओवल में किस टीम का दबदबा रहा है और इस मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है? आइए जानते हैं दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड से लेकर मैदान के खास आंकड़ों तक की पूरी जानकारी।

बे ओवल में भारत vs न्यूजीलैंड: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

बे ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक तीन वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारतीय टीम ने दो मैचों में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को एक मुकाबले में सफलता मिली है। इन आंकड़ों से साफ है कि इस मैदान पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड को घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिल सकता है।

बे ओवल में भारत और न्यूजीलैंड के पिछले 3 ODI मैच

इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच आखिरी बार 2020 में वनडे मुकाबला खेला गया था। आइए जानते हैं पिछले तीन मैचों के नतीजे:

26 जनवरी 2019, भारत vs न्यूजीलैंड- भारत 90 रन से जीता

28 जनवरी 2019, भारत vs न्यूजीलैंड- भारत 7 विकेट से जीता

11 फरवरी 2020, भारत vs न्यूजीलैंड- न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता

भारत ने साल 2019 में इस मैदान पर लगातार दो मुकाबले जीते थे। हालांकि, फरवरी 2020 में खेले गए तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए भारत को 5 विकेट से हरा दिया था।

और पढे़ं- गौतम गंभीर से भिड़ने वाले शख्स को मिली तगड़ी सजा, हेड कोच से क्यों हुई थी तू-तू-मैं-मैं?

13 नवंबर को भारत के सामने होगी सीरीज जीतने की चुनौती

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला 13 नवंबर 2026 को बे ओवल में खेला जाएगा। सीरीज में भारतीय टीम फिलहाल 2-0 से आगे है। वहीं, तीसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत के पास चौथा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम करने का शानदार मौका होगा। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड की टीम घरेलू मैदान पर जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी। सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे मुकाबला भी बे ओवल में 15 नवंबर को खेला जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs PAK U19: फाइनल में भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला तय, जानें कब-कहां होगा मैच?
IND vs NZ 4th ODI: बे ओवल में रोहित शर्मा का बल्ला रहा है हिट, विराट कोहली का कैसा है रिकॉर्ड?