IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: भारत-पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, नोट कर लें तारीख

Published : Sep 25, 2025, 11:57 PM IST
IND vs PAK Asia Cup 2025 Final

सार

India vs Pakistan Final: भारत और पाकिस्तान में बीच एशिया कप 2025 का फाइनल 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीसरी बार इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों का सामना होने जा रहा है। अब तक 2 मुकाबलों में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को रौंदा है। 

IND vs PAK Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर चार के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 11 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस करो या मरो वाले मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया। खासकर गेंदबाजी में पाक के गेंदबाजों द्वारा धमाकेदार खेल देखने को मिला। यह तीसरा मौका होगा, जब इस एशिया कप में टीम इंडिया और पाकिस्तान का सामना होने जा रहा है। इससे पहले ग्रुप स्टेज और सुपर चार राउंड में दोनों का सामना हुआ था।

भारत की नजरें एशिया कप का नौवां खिताब जीतने पर

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। एक तरफ जहां सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम की नजरें पाकिस्तान को लगातार इस टूर्नामेंट में तीसरी बार मात देने पर होंगी, तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम पिछले हार का बदलना लेकर एशिया कप का ताज अपने सर पर चढ़ाना चाहेगी। टीम इंडिया अब तक 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है, जबकि पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप हेड टू हेड आंकड़े

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड आंकड़े देखें, तो अब तक टी20i में टीम इंडिया का दबदबा रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 4 में जीत दर्ज की है, जबकि सिर्फ 1 मुकाबले पाकिस्तान ने अपने नाम किए हैं। साल 2016 एशिया कप टी20 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था, उसके बाद एशिया कप टी20 2022 में पहले भारत ने पाक को 5 विकेट से हराया और फिर पाक ने इंडिया को 5 विकेट से हरा दिया। इस बार भारतीय टीम 2 मुकाबले जीत चुकी है और तीसरे पर नजर है।

और पढ़ें- India vs Sri Lanka: भारत चाहता है पूरी सीरीज में अजेय रहना, लेकिन…

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम ने सभी 3 और सुपर चार में अब तक दोनों मुकाबले जीत चुकी है। सभी 5 मैचों में टीम इंडिया ने एकतरफा सामने वाली टीमों को हराया है, जिसमें 2 बार पाकिस्तान का नाम शामिल है। वहीं, पाकिस्तान की बात करें तो अब तक मैचों में 3 जीते हैं और 2 हारे हैं। इसके अलावा टीम की बल्लेबाजी भी काफी कमजोर दिखी है।

टीम इंडिया स्क्वॉड: शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रिंकु सिंह, अर्शदीप सिंह।

पाकिस्तान टीम स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन नवाज, हुसैन तलत, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सूफियान मुकीम, खुशदील शाह।

और पढ़ें-मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, टी20i में ऐसा करने वाले बने दुनिया के तीसरे गेंदबाज

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स