India vs Pakistan Asia Cup Final 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। तिलक वर्मा अकेले खड़े होकर टीम इंडिया को खिताब दिला दिया है। पाकिस्तान ने 147 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया है। तिलक अंत तक खड़े रहे और 53 गेंदों में 69 रनों की नाबाद पारी खेली है। उनके अलावा शिवम दुबे ने 22 में 33 और संजु सैमसन ने 24 रनों का योगदान दिया है। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अजेय रही है।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकु सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ।
12:08 AM (IST) Sep 29
टीम इंडिया एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर चुकी है। फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवां खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करती हुई पाकिस्तान की टीम ने 147 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे भारतीय टीम ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। तिलक वर्मा ने 69 रनों की नाबाद पारी खेली और हीरो बने। शिवम दुबे ने भी 22 गेंदों पर 33 रन बनाए। संजु सैमसन के बल्ले से भी 24 रनों की पारी निकली।
11:34 PM (IST) Sep 28
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में तिलक वर्मा टीम इंडिया के लिए तारणहार बनकर आए हैं। उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में शानदार अर्धशतक लगाया है और अभी भी क्रीज पर टिके हैं। उनका साथ शिवम दुबे दे रहे हैं।
11:14 PM (IST) Sep 28
पाकिस्तान ने भारत को चौथा झटका संजु सैमसन के रूप में दे दिया है। संजु 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर कैच आउट हुए हैं। भारत को जीत के लिए 46 गेंदों पर 70 रनों की जरूरत है। स्कोर- 77/4, 12.2 ओवर के बाद है।
10:48 PM (IST) Sep 28
भारत के जल्दी 3 विकेट गिरने के बाद तिलक वर्मा ने पारी को संभाला है। 19 रन बनाकर टीम इंडिया को लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं। उनका साथ संजु सैमसन दे रहे हैं।
10:21 PM (IST) Sep 28
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में 146 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया के 2 बल्लेबाज 10 रन पर आउट हो गए हैं। अभिषेक शर्मा 5 और सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए हैं।
09:32 PM (IST) Sep 28
एक समय बड़े स्कोर पर बढ़ रही पाकिस्तान की पारी को भारतीय स्पिनरों ने तहस-नहस कर दिया है। टीम का आठवां विकेट 134 के स्कोर पर गिरा है। कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में 3 बल्लेबाजों को आउट किया है। पाकिस्तान का स्कोर- 17 ओवर में 134/8 है।
09:13 PM (IST) Sep 28
पाकिस्तान की पारी अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा रही है। चौथा विकेट फखर जमान के रूप में गिरा है, जो 46 रन बनाकर आउट हुए हैं। वरुण चक्रवर्ती को इस मैच में दूसरी सफलता मिली है।
09:09 PM (IST) Sep 28
भारतीय गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर मिडिल ऑर्डर में शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अक्षर पटेल ने भारत को तीसरी सफलता मोहम्मद हारिस के रूप में दिलाया है। पाकिस्तान का स्कोर 14 ओवर में 118/3 है।
09:05 PM (IST) Sep 28
पाकिस्तान की पारी में दूसरा विकेट गिर चुका है। कुलदीप यादव ने सैम अयूब को 12 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट किया है। पाकिस्तान का स्कोर- 12.5 ओवर में 113/2 है।
09:00 PM (IST) Sep 28
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 12वें ओवर स्कोरबोर्ड पर 100 रन कर दिए हैं। फखर जमान और सैम अयूब बल्लेबाजी कर रहे हैं। साहिबजादा फरहान 58 बनाकर आउट हुए हैं। पाकिस्तान का स्कोर- 12 ओवर में 108/1 है।
08:48 PM (IST) Sep 28
पाकिस्तान को पहला झटका 84 रन के स्कोर पर लगा है। वरुण चक्रवर्ती ने साहिबजादा फरहान को 57 रन के स्कोर पर आउट किया है।
08:44 PM (IST) Sep 28
भारत के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान का बल्ला आग उगल रहा है और उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया है। अभी भी वो क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान की टीम इस मैच में मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। टीम का स्कोर 9.2 ओवर में 78/0 है।
08:33 PM (IST) Sep 28
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 6 ओवर में कोई विकेट नहीं खोया है। फखर जमान और साहिबजादा फरहान शानदार लय में नजर आ रहे हैं। टीम का स्कोर 46/0 है।
07:39 PM (IST) Sep 28
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ।
07:39 PM (IST) Sep 28
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकु सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
07:36 PM (IST) Sep 28
पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस बड़े मैच में हार्दिक पांड्या चोट के चलते बाहर हो गए हैं, जबकि अर्शदीप को भी मौका नहीं मिला है। वहीं, रिंकू सिंह आज पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में खेलेंगे।
07:26 PM (IST) Sep 28
भारत और पाकिस्तान के फाइनल में दोनों कप्तानों का फोटोशूट एकसाथ नहीं हुआ है। सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा ने अलग-अलग तस्वीरें खिंचवाई हैं।
07:22 PM (IST) Sep 28
मीडिया रिपोर्ट्स से खबर आई है, कि पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा टॉस के दौरान भारतीय कमेंटेटर रवि शास्त्री से बात नहीं करेंगे। वो वकार यूनुस के साथ चैट करेंगे।
07:18 PM (IST) Sep 28
हार्दिक पंड्या मैदान में अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह से बातचीत करते नजर आए हैं। वो वार्मअप करते नहीं दिखे हैं। हालांकि, वो प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला टॉस के बाद होगा।
07:15 PM (IST) Sep 28
मैच खेले गए: 5
भारत ने जीते: 2
पाकिस्तान ने जीते: 3
07:11 PM (IST) Sep 28
भारत: W,W,W,W,W
पाकिस्तान: W,W,L,W,L
05:57 PM (IST) Sep 28
विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल मैच में सिर्फ 11 रन ही बनाने होंगे। यदि वह ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो वह किसी भी मल्टीनेशनल टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में बतौर बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड किंग विराट के नाम दर्ज है। साल 2014 आईसीसी T20i वर्ल्ड कप में कोहली ने 6 पारियों में 106.33 की शानदार औसत से 319 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक शामिल हैं। विराट का रिकॉर्ड अभी भी सबसे ऊपर है।
05:51 PM (IST) Sep 28
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस का बहुत बड़ा रोल अब तक देखने को मिला है। भारतीय टीम के पिछले दो मुकाबले पर नजर डालें, तो उसमें भी टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। इसके पीछे की मुख्य वजह इस मैदान पर दूसरी पारी में ओस आना होता है। जैसे-जैसे रात ढलती है, वैसे-वैसे ग्राउंड पर ओस बंदे आने लगते हैं। ऐसे में हर टीम के कप्तान यही सोचते हैं, कि टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी लिया जाए, ताकि बाद में गेंदबाजों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
05:49 PM (IST) Sep 28
डीडी स्पोर्ट्स के अलावा भारत-पाकिस्तान मुकाबला सोनी लिव ऐप पर देखा जा सकता है। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी आप टीवी पर ये मैच देख सकते हैं। हालांकि, सोनी लिव पर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। लेकिन अगर आप बिना सब्सक्रिप्शन लिए मैच देखना चाहते हैं और आप जियो यूजर हैं, तो 175 रुपए वाले रिचार्ज प्लान के साथ आपको 10 ओटीटी ऐप का एक्सेस मिलेगा, जिसमें सोनी लिव ऐप भी शामिल है। इसके अलावा 10GB डेटा भी आप यूज कर सकते हैं।
05:48 PM (IST) Sep 28
भारतीय खिलाड़ियों ने सामने वाली टीमों के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन किया है, लेकिन फाइनल से पहले एक बड़ा झटका लगने की संभावना है। दरअसल, हार्दिक पांड्या के खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। चोट के चलते हार्दिक इस मैच में खेलते हैं या नहीं, इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।
05:47 PM (IST) Sep 28
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान का सामना दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मुकाबले की शुरुआत होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय रह गया है। 28 सितंबर, रविवार को भारतीय समय अनुसार मैच की शुरुआत रात 8:00 से होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा।