Ind vs SA: टीम इंडिया सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ बुरी तरह हार गई। इस करारी हार के बाद ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार फिर फैंस के निशाने पर हैं। इतना ही नहीं, लोग उनसे ज्यादा अब उनकी बहन कोमल शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। आखिर क्यों?
बता दें कि अभिषेक शर्मा पिछले 3 मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं, जिसकी वजह से लोग उनके साथ ही अब उनकी बहन कोमल शर्मा को भी टारगेट कर रहे हैं।
28
X पर ट्रोलर्स का कहना है कि अभिषेक शर्मा की बहन कोमल उसके हर एक मैच में होती है, जिससे उसका ध्यान भटकता है। ट्रोलर्स का मानना है कि उसकी मौजूदगी की वजह से ही अभिषेक की परफॉर्मेंस खराब हो रही है।
38
ट्रोलर्स ने बताया कि टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ियों की भी बहनें हैं, लेकिन वे स्पॉटलाइट पाने के लिए हर गेम में नहीं आतीं। लेकिन कोमल शर्मा ज्यादातर मैचों के दौरान मैदान पर होती हैं।
कोमल शर्मा, पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं। भाई अभिषेक शर्मा के मैचों के दौरान उन्हें अक्सर स्टैंड में देखा जाता है। दरअसल, BCCI के नियम परिवार के लोगों को आने से नहीं रोकते हैं।
58
वैसे खिलाड़ियों का दोष उनके फैमिली मेंबर्स को देना कोई नई बात नहीं है। जब विराट कोहली खराब फॉर्म में थे, तो उनके मैच के दौरान मैदान पर मौजूद रहने वाली अनुष्का शर्मा की भी बहुत बुराई होती थी।
68
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत से ही टीम इंडिया के ओपनर अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। नामीबिया के खिलाफ मैच में उनकी तबीयत खराब थी, जिसकी वजह से मैच नहीं खेल पाए थे।
78
हालांकि, उसके बाद USA, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में वो 0, 0, 0 पर आउट होकर पैवेलियन लौटे। अभिषेक की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का सबब बना हुआ है।
88
अभिषेक शर्मा T20 मैचों में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले दूसरे ओपनर बन गए हैं। पाकिस्तान के सैम अयूब 6 डक के साथ पहले नंबर पर हैं, जबकि अभिषेक 5 डक के साथ दूसरे नंबर पर हैं।