साउथ अफ्रीका की टॉप-6 बैटिंग लाइन-अप में तीन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं: क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर। एक ऑफ-स्पिनर होने के नाते सुंदर गेंद को इन बल्लेबाजों से दूर ले जाते हैं, जिससे विकेट लेने के मौके बनते हैं। डी कॉक और रिकेल्टन विस्फोटक शुरुआत के लिए जाने जाते हैं, जबकि मिलर फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। इनमें से किसी को भी जल्दी आउट करने से साउथ अफ्रीका पर दबाव बनेगा।
cricmetric.com के अनुसार, सुंदर ने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ 50 T20I पारियों में 26 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 6.84 का रहा है। बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी 49.7% गेंदें डॉट बॉल होती हैं, जो रन रोकने की उनकी काबिलियत को दिखाता है।