IND vs SA Match Today: ड्यू फैक्टर बिगाड़ेगा पूरा खेल? टॉस से पहले पिच ने दिया बड़ा संकेत

Published : Feb 22, 2026, 08:36 AM IST
ind vs sa match today

सार

India vs South Africa Today: इंडिया और साउथ अफ्रीका मुकाबले में अहमदाबाद की पिच और ड्यू फैक्टर बड़ा रोल निभा सकते हैं। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम का फैसला मैच का रुख तय कर सकता है। जानिए पहले बैटिंग या बॉलिंग करना क्या फायदेमंद रहेगा?

IND vs SA Super 8 Match Pitch Report: आज टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 का तीसरा मुकाबला काफी बड़ा होने वाला है। एक तरफ पिछली बार की चैंपियन टीम इंडिया, तो दूसरी तरफ पिछली बार की दूसरी फाइनिस्ट टीम साउथ अफ्रीका है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा, जो दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में से एक है। खेल शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस 6:30 बजे होगा। पिच रिपोर्ट के अनुसार, आज के मैच में ओस यानी ड्यू फैक्टर काफी अहम रहने वाला है।

भारत-साउथ अफ्रीका एक बार फिर आमने-सामने

दोनों टीमें पिछली बार फाइनल में भिड़ी थीं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका 168 रन तक ही पहुंच सकी। सिर्फ 7 रन से भारत ने ट्रॉफी उठाई थी। आज एक बार फिर दोनों आमने-सामने हैं। इस बार भी पिच और मौसम काफी अहम रहने वाले हैं।

IND vs SA Pitch Report: अहमदाबाद की पिच क्या कहती है?

यहां की पिच आमतौर पर सपाट मानी जाती है। मतलब बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को शुरुआत में हल्की मदद मिल सकती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज हावी हो जाते हैं। बीच के ओवर में स्पिनर्स को थोड़ा टर्न मिल सकता है, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं। यहां अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम सिर्फ चार बार ही जीत सकी है। पहली पारी का एवरेज स्कोर करीब 190 रन है। यहां 234 रन का बड़ा स्कोर भी बन चुका है, जिससे साफ है कि रनों का अंबार लग सकता है।

IND vs SA Toss Factors: क्या टॉस ही बनेगा गेमचेंजर?

अब तक का डेटा यही कहता है कि यहां पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद रहा है। पहले बैटिंग करते हुए अगर कोई टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर देती है, तो दबाव दूसरी टीम पर आ जाता है। यहां ड्यू फैक्टर भी खेल पलट सकता है। शाम को मैच है। दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन रात में ओस गिरने की आशंका है। जब ओस आती है तो गेंद गीली हो जाती है। गीली गेंद से गेंदबाजों की पकड़ कमजोर होती है, स्पिन करना मुश्किल होता है, फील्डिंग में भी दिक्कत आती है। ऐसे में दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। यही वजह है कि कप्तान टॉस जीतकर सोच में पड़ सकते हैं कि पहले बैटिंग करें या चेज?

अहमदाबाद में टीम इंडिया का मजबूत रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने अहमदाबाद में 9 मैच खेले हैं और 7 में जीत हासिल की है। हेड-टू-हेड की बात करें तो इंडिया और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच अब तक 35 टी20 मैच हो चुके हैं। भारत ने 21 जीते, तो साउथ अफ्रीका ने 13 जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है । वर्ल्ड कप में भी भारत 5-2 से आगे है।

IND vs SA: टीम इंडिया में बदलाव हो सकता है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत और साउथ अफ्रीका मैच में उप-कप्तान अक्षर पटेल की वापसी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है। भारत के संभावित प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह हो सकते हैं।

SA vs IND: साउथ अफ्रीका के संभावित 11

साउथ अफ्रीका टीम में ऐडन मार्करम, क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- T20 World Cup: टीम इंडिया से मिली 3 करारी हार भूल तो नहीं गए हो साउथ अफ्रीका वालों?

इसे भी पढ़ें- Washington Sundar: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुंदर को क्यों मिलना चाहिए मौका? 3 बड़ी वजह

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

ENG vs SL पर 80% बारिश का खतरा! क्या Pak-NZ की तरह T20 World Cup Super-8 का दूसरा मैच भी होगा रद्द?
7 PHOTOS: शिखर धवन की नई पारी शुरू, देखें आयरिश गर्लफ्रेंड सोफी संग शादी की तस्वीरें