Top 5 Century IND vs SA Test: भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट में शतकों का अंबार लगाने वाले 5 बल्लेबाज

Published : Nov 11, 2025, 12:45 PM IST
IND VS SA Test

सार

5 Most Run Scorer IND vs SA Test: यहां हम आपको भारत और साउथ अफ्रीका के उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं, उन्होंने टेस्ट सीरीज में सबसे शतक बनाए हैं। 14 नवंबर से दोनों देशों के बीच 2 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।  

India vs South Africa Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू हो रही है। पहला मुकाबला 14 से 18 नवंबर के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 से 27 नवंबर के दौरान गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। शुभ्मन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया घरेलू मैदान पर उतर रही है, जबकि अफ्रीका की कमान तेंबा वाबूमा के पास है। दोनों टीमों के बीच हमेशा से रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनका बल्ला जमकर एक-दूसरे के खिलाफ गरजा है। आइए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने दोनों देशों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं।

सचिन तेंदुलकर

सूची में भारतीय पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे ऊपर आता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सचिन का बल्ला खूब चला है। उनके बल्ले से सात शतक आए हैं। उन्होंने 25 मैचों की 45 पारियों में 42.46 की औसत से 1741 रन बनाए हैं। इस दौरान पांच अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 169 रहा है। 4 बार नॉट आउट भी रहे हैं।

जैक कैलिस

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जैक कैलिस 2000 से लेकर 2013 तक 18 मैचों की 31 इनिंग्स में 69.36 की से 1734 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 7 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी निकली है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 201* रन है। इसके अलावा छह बार वह नॉट आउट भी रहे हैं। जैक ने 173 चौके और 11 छक्के भी लगाए हैं।

हाशिम अमला

साल 2004 से लेकर 2014 तक का पूर्व साउथ अफ्रीका बल्लेबाज हाशिम अमला ने 21 मैचों की 37 पारियों में 43.65 की औसत से 1528 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक लगाए हैं। 7 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 253* नाबाद रहा है। इसके अलावा उनके बल्ले से 181 चौके और 3 छक्के भी निकले हैं। अफ्रीका के एक सफल बल्लेबाजों में से एक इन्हें कहा जाता है।

और पढ़ें- IND vs SA: भारत-साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा?

विराट कोहली

इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट बल्लेबाज विराट कोहली का नाम चौथे नंबर पर आता है। मैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और 28 इनिंग्स में 54.15 की औसत से 1408 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 शतक दर्ज हैं। 5 अर्धशतक दर्ज है। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 254 नाबाद रहा है, जो दोनों देशों के बीच किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे ज्यादा है। उन्होंने 184 चौके और 6 छक्के भी मारे।

एबी डिविलियर्स

सूची में पांचवें नंबर पर मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का नाम है। इस पूर्व बल्लेबाज ने अपने बल्ले से भारत के खिलाफ 20 मैचों की 35 इनिंग्स में 39.23 की औसत से 1334 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक लगाए हैं। वहीं, 6 अर्धशतक भी जड़े हैं। इसके अलावा 147 चौके और 11 छक्के भी लगाए हैं। उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 217* है।

और पढ़ें- India vs South Africa: कोलकाता के ईडन गार्डन में किसका पलड़ा भारी?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL Flashback: 2020 सीजन के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी कौन थे?
IND vs SA 3rd ODI: विराट कोहली एक और इतिहास रचने के करीब, इस बार बाबर आजम का टूटेगा घमंड