
IPL 2026 Trade: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों को अपने-अपने खिलाड़ियों का रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर से पहले जारी करना है। ऐसे में टीमों के बीच खिलाड़ियों के ट्रेड को लेकर भी काफी ज्यादा रोमांच पैदा हो गया। सूची में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का नाम सबसे ऊपर आ रहा है, जो इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट्स के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स संजू को सीएसके के साथ ट्रेड करने जा रही है। बदले में रविंद्र जडेजा और सैम करन की मांग की है। अब फैंस के मन में सवाल यह है कि, संजू के जाने पर आरआर की कप्तानी कौन करेगा?
31 वर्षीय संजू सैमसन लंबे समय से राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करते आ रहे हैं। लेकिन, अब यह खिलाड़ी चेन्नई में जाने के लिए तैयार नजर आ रहा है। ऐसे में अब टीम की कप्तानी मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा सिरदर्द है। किसी भी चाहिए हम आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो संजू के जाने के बाद राजस्थान की कप्तानी कर सकते हैं।
सूची में सबसे पहला नाम बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर यशस्वी जयसवाल का नाम आता है। इस खिलाड़ी को राजस्थान रॉयल्स मैनेजमेंट कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। साल 2020 आईपीएल सीजन से यशस्वी राजस्थान के लिए खेलते आ रहे हैं। 66 मैचों में 38.38 की औसत से 2166 रन बनाए हैं। बल्ले से 2 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। वो 152.86 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं। ऐसे में इनके पास टीम को समझने की अच्छी सेंस है, चलते इन्हें कप्तान बनाया जा सकता है।
और पढ़ें- IPL 2026: संजु सैमसन के लिए CSK ने दांव पर लगाया बड़ा मैच विनर, ट्रेड से पहले मचा बवाल
दाएं हाथ के बल्लेबाज व विकेटकीपर ध्रुव जुरेल भी कप्तानी की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा इनका हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है। इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का अनुभव भी है, क्योंकि यह लंबे समय से भारतीय टीम में भी चल रहे हैं। ध्रुव 2023 से राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। 41 मैचों की 35 इनिंग्स में 28.33 की औसत से 680 रन बनाए हैं। विकास कैरियर स्ट्राइक रेट 153.85 है। ऊपर से बतौर विकेटकीपर यह टीम को अच्छी तरीके से चला सकते हैं।
राजस्थान रॉयल्स के लिए एक एक और बेहतर कप्तानी का विकल्प रियान पराग के रूप में उपलब्ध है। साल 2019 आईपीएल सीजन से ही या खिलाड़ी इस टीम के साथ जुड़ा हुआ है। 83 मैचों की 72 इनिंग्स में 26.10 की औसत और 141.85 की स्ट्राइक रेट से 1566 रन बनाए हैं। इनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 95 रन है। उनके अच्छे सीजन के लंबे अनुभव का फायदा राजस्थान की टीम उठकर कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। घरेलू क्रिकेट में इन्होंने काफी अच्छा योगदान दिया है। और गेंद के अलावा एक लिए भी काम करने की क्षमता रखते हैं।
और पढ़ें- टी20i में संजू सैमसन की 5 सबसे बड़ी अचीवमेंट