IND vs SA: कौन हैं मुथुसामी...जो गुवाहाटी में टीम इंडिया के लिए बने काल? भारत से है गहरा नाता

Published : Nov 23, 2025, 02:35 PM IST
IND vs SA Test

सार

IND vs SA Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका 450 रन के पार जा चुकी है। भारतीय मूल के सेनुरन मुथुसामी टीम इंडिया के लिए काल बने हैं। 

India vs South Africa: गुवाहाटी के मैदान पर चल रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से खेलते हुए भारतीय मूल का खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया। बांग्लादेश और पाकिस्तान के बाद अब इस बल्लेबाज ने भारत को चोट पहुंचाया है। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाते हुए भारतीय उम्मीदों पर बड़ा पानी फेर दिया है। बरसापरा में पहली पारी में अफ्रीका के 6 विकेट 246 रन पर गिर गए थे। यहां से भारतीय गेंदबाजों के पास साउथ अफ्रीका को 320 के भीतर समेटने का अच्छा मौका था।

सेनुरन मुथुसामी टीम इंडिया के लिए बने काल

एक एक समय जब ऐसा लग रहा था कि साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 320 के भीतर ढेर हो जाएगी, उसी बीच सेनुरन मुथुसामी ने कुछ और ही डिसाइड कर लिया। वो नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने के लिए आए और टेस्ट करियर में पहला शतक लगा दिया। उन्होंने 206 गेंदों पर 109 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 2 छक्के मारे। इससे पहले यह ऑलराउंडर पाकिस्तान और बांग्लादेश को गहरा जख्म दे चुका है। पिछले महीने रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बना दिए थे। उनकी इस पारी के चलते हैं साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी थी।

और पढ़ें- टेस्ट में भारत की ओर से 5 सबसे विशाल स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

कौन हैं सेनुरन मुथुसामी?

साउथ अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलने वाले सेनुरन मुथुसामी का भारत से काफी गहरा नाता है। उनका जुड़ाव तमिलनाडु के नागपट्टीनम से है। अभी भी इस खिलाड़ी के कुछ फैमिली मेंबर्स इसी जगह पर रहते हैं। मुथुसामी का जन्म 22 नवंबर 1994 को साउथ अफ्रीका के डरबन में हुआ। 2 अक्टूबर 2019 को भारत के खिलाफ विशाखापट्टनम में डेब्यू किया। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला विकेट विराट कोहली के रूप में लिया था।

गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका की स्थिति मजबूत

कोलकाता टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे टेस्ट में भी काफी आगे नजर आ रही है। पहली पारी में टीम का स्कोर 450 रन के पार हो गया है और आठ विकेट गिरे हैं। भारतीय टीम को अभी भी ऑलआउट करने के लिए दो विकेट लेने की जरूरत है। साउथ अफ्रिकी बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों की कठिन परीक्षा ली है। कुलदीप यादव सिर्फ 3 विकेट अब तक लिए हैं, जबकि 110 रन दिए हैं।

और पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी में होगा टीम इंडिया का ऐलान, ODI में रोहित-राहुल या फिर... कौन बनेगा कप्तान?

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Shikhar Dhawan Net-Worth: शिखर धवन की संपत्ति देख चौंक जाएंगे आप, ऑस्ट्रेलिया में है अपना घर
IND vs SA, 3rd ODI: विशाखापट्टनम का मैदान भारत के लिए आसान पिच या बड़ा चैलेंज? जानें रिकार्ड