रोहित-विराट नहीं, 2027 वर्ल्ड कप जीतने के लिए मोहम्मद कैफ ने बताई टीम इंडिया की असली ताकत

Published : Oct 13, 2026, 07:31 AM IST
India ODI World Cup 2027

सार

2027 ODI World Cup: 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद कैफ ने टीम इंडिया को अहम सलाह दी है। जानें क्यों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ मजबूत गेंदबाजी और शानदार फील्डिंग भी भारत की जीत के लिए जरूरी होगी।

Mohammad Kaif on WC 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के सामने 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतने की चुनौती होगी। इस टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है। वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली की भूमिका को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का मानना है कि सिर्फ इन दो बल्लेबाजों के दम पर भारत विश्व कप नहीं जीत सकता। इसके लिए टीम की गेंदबाजी और फील्डिंग को मजबूत बनाना भी जरूरी होगा।

बल्लेबाजों का होगा दबदबा, गेंदबाज निभाएंगे अहम भूमिका

मोहम्मद कैफ के मुताबिक, साउथ अफ्रीका की पिचों पर अब बल्लेबाजी करना पहले के मुकाबले आसान हुआ है। यहां कई मैदानों पर बल्लेबाजों को रन बनाने के अच्छे मौके मिलते हैं। ऐसे में वर्ल्ड कप के दौरान बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है। कैफ ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में उस टीम को फायदा होगा, जिसके गेंदबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उनके मुताबिक, भारत को अगर विदेशी जमीन पर विश्व कप जीतना है, तो गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करना होगा।

रोहित और विराट पर ही निर्भर नहीं रह सकता भारत

रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज हैं। दोनों ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेली हैं। हालांकि, 2027 वनडे वर्ल्ड कप के समय रोहित की उम्र 40 साल और विराट की उम्र 39 साल होगी। ऐसे में टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कैफ का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों के अनुभव का फायदा भारत को मिल सकता है, लेकिन टीम की जीत के लिए दूसरे खिलाड़ियों को भी जिम्मेदारी उठानी होगी। किसी एक बल्लेबाज के लिए अकेले विश्व कप जिताना संभव नहीं है। टीम के सभी खिलाड़ियों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

और पढे़ं- क्या अजित अगरकर की वजह से विराट ने छोड़ा टेस्ट क्रिकेट? वसीम जाफर के बयान से मचा बवाल

2003 वर्ल्ड कप से समझाया टीमवर्क का महत्व

मोहम्मद कैफ ने 2003 वनडे वर्ल्ड कप का उदाहरण देते हुए बताया कि बड़े टूर्नामेंट में टीम के हर खिलाड़ी का योगदान कितना जरूरी होता है। उस विश्व कप में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। उस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर ने शानदार प्रदर्शन किया था और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। हालांकि, टीम की सफलता में दूसरे खिलाड़ियों का भी योगदान रहा था। युवराज सिंह, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने बल्ले से अहम योगदान दिया था। वहीं, आशीष नेहरा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने गेंदबाजी में अपनी भूमिका निभाई थी। कैफ ने यह भी बताया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाया था, जबकि सौरव गांगुली की कप्तानी ने भी टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

गेंदबाजी और फील्डिंग पर भारत को देना होगा ध्यान

2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को मजबूत बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी और फील्डिंग पर भी ध्यान देना होगा। साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है। वहीं, दबाव के समय अच्छी फील्डिंग मैच का रुख बदल सकती है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 21 नवंबर 2027 होगी। भारत को खिताब जीतने के लिए सिर्फ अपने स्टार खिलाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय एक मजबूत और संतुलित टीम तैयार करनी होगी।

वर्ल्ड कप 2027 को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. मोहम्मद कैफ ने 2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्या कहा?

कैफ के मुताबिक, भारत को विश्व कप जीतने के लिए गेंदबाजी और फील्डिंग पर विशेष ध्यान देना होगा।

2. 2027 वनडे वर्ल्ड कप कहां खेला जाएगा?

रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा।

3. क्या भारत सिर्फ रोहित शर्मा और विराट कोहली के दम पर वर्ल्ड कप जीत सकता है?

कैफ का मानना है कि किसी एक या दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहने के बजाय पूरी टीम को योगदान देना होगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़? 17 साल की उम्र कभी 85 तो कभी 104 रन बनाकर मचाई धूम
India vs West Indies 4th T20I: अभिषेक आउट! चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11