
Cricket Penalty Runs Rule: श्रीलंका के डाम्बुला में खेली जा रही ट्राई-नेशन A सीरीज के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया A के खिलाड़ियों की लगातार हुई गलतियां काफी महंगी साबित हुईं। इन गलतियों का फायदा श्रीलंका A को मिला और उनकी पारी शुरू होने से पहले ही उन्हें 10 रन बोनस के तौर पर मिल गए। इंडिया A की ओर से हुई इन गलतियों में अनुकूल रॉय और विपराज निगम का नाम सामने आया। खास बात यह रही कि विपराज निगम ने एक बार चेतावनी मिलने के बाद भी वही गलती दोबारा दोहराई, जिसका नुकसान पूरी टीम को उठाना पड़ा।
विपराज निगम भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। वे दाएं हाथ से आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं और लेग-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। उनका जन्म 28 जुलाई 2004 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ था। घरेलू क्रिकेट में वे उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। विपराज पहली बार तब चर्चा में आए जब उन्होंने UP T20 लीग में लखनऊ फाल्कन्स की ओर से खेलते हुए 20 विकेट हासिल किए। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम में जगह मिली। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केवल 15 गेंदों में 39 रन की तेज पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अहम विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।
पिच का यह हिस्सा मैच के दौरान गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों के लिए बेहद अहम होता है। खिलाड़ियों के जूतों में लगी स्पाइक्स इस हिस्से को नुकसान पहुंचा सकती हैं।अगर इस क्षेत्र पर लगातार दौड़ा जाए तो पिच पर खुरदरे निशान और गड्ढे बन सकते हैं। इससे गेंद की उछाल, टर्न और पूरे मैच की परिस्थितियां प्रभावित हो सकती हैं। इसी कारण क्रिकेट के नियम इस क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर काफी सख्त हैं और उल्लंघन होने पर पेनल्टी का प्रावधान रखा गया है।
अनुकूल रॉय और विपराज निगम की तीन गलतियों के कारण इंडिया A को कुल 10 रन का नुकसान उठाना पड़ा। वहीं श्रीलंका A को बिना कोई गेंद खेले ही 10 रन का फायदा मिल गया। क्रिकेट में ऐसे मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं, इसलिए डाम्बुला का यह मुकाबला खिलाड़ियों की गलतियों और पेनल्टी रन की वजह से चर्चा का विषय बन गया।