IND vs PAK: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें मैच का समय, वेन्यू और संभावित प्लेइंग XI

Published : Nov 22, 2026, 07:00 AM IST
India A Pakistan A Match Details

सार

India A vs Pakistan A 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत-पाकिस्तान के बीच 22 नवंबर को मैच खेला जाएगा। जानें मैच का समय, वेन्यू और संभावित प्लेइंग XI...

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच को लेकर फैंस में हमेशा उत्साह रहता है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने और टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान पर उतरेंगे। आइए जानते हैं भारत-पाकिस्तान के बीच ये जंह कब-कहां-कैसे होगी और आप इस मैच का रोमांच कैसे देख सकते हैं...

India A vs Pakistan A मैच कब और कहां खेला जाएगा?

भारत A और पाकिस्तान A के बीच मुकाबला रविवार, 22 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं, दोहा के स्थानीय समय के अनुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 1:00 बजे होगी। मैच का आयोजन वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में किया जाएगा।

भारत बनाम पाकिस्तान A मैच कहां देखें?

भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जा सकता है। वहीं, ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी आप मैच से जुड़े ताजा अपडेट देख सकते हैं।

और पढे़ं- Asia Cup Rising Stars: भारत-पाकिस्तान के बीच 22 नवंबर को महामुकाबला, जानें सीरिज का शेड्यूल-लाइव स्ट्रीमिंग

मैच डिटेल्स

  • मैच: इंडिया A vs पाकिस्तान A
  • टूर्नामेंट: ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026
  • मैच नंबर: 8वां मैच, ग्रुप B
  • तारीख: रविवार, 22 नवंबर 2026
  • समय: दोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
  • स्थानीय समय: दोपहर 1:00 बजे
  • वेन्यू: वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा, कतर
  • लाइव टेलीकास्ट: Sony Sports Network
  • लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV

भारत A की संभावित प्लेइंग XI

1. वैभव सूर्यवंशी

2. अभिषेक शर्मा

3. तिलक वर्मा

4. रिंकू सिंह

5. आयुष बडोनी

6. कुमार कुशाग्र

7. सूर्यांश शेडगे

8. शाहबाज अहमद

9. हर्षित राणा

10. अर्शद खान

11. प्रिंस यादव

पाकिस्तान A की संभावित प्लेइंग XI

1. रोहेल नजीर

2. अब्दुल समद

3. फरहान यूसुफ

4. हैदर अली

5. शाहजेब खान

6. शमायल हुसैन

7. माज सदाकत

8. दानिश अजीज

9. मोहम्मद इमरान रंधावा

10. मोहम्मद हसनैन

11. अकीफ जावेद

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Asia Cup में पाकिस्तान की बड़ी चीटिंग! बिना खेले जीता फाइनल, फिर अंपायर संग 'गंदा' इशारा, भड़का भारत
दामाद KL Rahul के धमाकेदार शतक पर गदगद हुए सुनील शेट्टी, लिखी ऐसी बात कि वायरल हो गई पोस्ट!