T20 World Cup Champion 2026: न्यूजीलैंड को हरा टीम इंडिया ने बना डाले ये 10 बड़े रिकॉर्ड

Published : Mar 08, 2026, 11:50 PM IST
T20 World Cup 2026 Champion

सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीत लिया। टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी। साथ ही पहली बार किसी मेजबान देश ने यह ट्रॉफी अपने नाम की।

T20 World Cup Champion 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया है। अहमदाबाद में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

फाइनल मैच में भारत का दमदार प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर में 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सकी। कीवी टीम 159 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला 96 रन से जीत लिया।

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत का नया रिकॉर्ड

इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नया रिकॉर्ड बना दिया। भारत अब टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा टीम इंडिया लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की यह जीत कई मायनों में खास रही।

न्यूजीलैंड का खिताब जीतने का सपना टूटा

वहीं न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप जीतने से चूक गई। फाइनल तक शानदार प्रदर्शन करने वाली कीवी टीम खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के सामने टिक नहीं सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा।

T20 वर्ल्ड कप में भारत ने बनाए ये 10 बड़े रिकॉर्ड

1- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया - 255 रन

2- भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 6/92 रन

3- लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी भारत। इससे पहले 2026 से पहले 2024 का वर्ल्ड कप जीता। तब साउथ अफ्रीका को हराया था।

4- तीन T20 वर्ल्ड कप अपने नाम करने वाली पहली टीम बनी भारत।

5- भारत पहली टीम बनी, जिसने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को डिफेंड किया। यानी लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता।

6- भारत ऐसी पहली टीम बनी, जिसने मेजबानी करते हुए टी20 वर्ल्ड कप जीता।

7- भारत के लिए यह टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़ी जीत 96 रन से है।

8- टीम ने 7.2 ओवर में 100 रन पूरे किए। जो टी-20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में किसी टीम से सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड।

9- भारतीय टीम ने पावरप्ले में वर्ल्ड कप के सबसे बड़े स्कोर की बराबरी की। पिछला रिकॉर्ड 92/1 था, जो 2024 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने बनाया था।

10- सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लोन सैमुअल के 85 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Abhishek Sharma Record: हैदराबाद में रनों की बरसात, अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से रिकॉर्ड ध्वस्त
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 22 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल