महिला T20 World Cup: भारत की शानदार वापसी, जानिए अब सेमीफाइनल का पूरा गणित

Published : Jun 26, 2026, 05:19 PM IST
India Women semifinal scenario

सार

बांग्लादेश पर 5 विकेट से जीत के साथ ही भारतीय महिला टीम T20 वर्ल्ड कप में जीत की पटरी पर लौट आई है। इस जीत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मैच के नतीजे पर ही सेमीफाइनल का टिकट पक्का होगा।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है। दक्षिण अफ्रीका से मिली करीबी हार के बाद टीम इंडिया ने शानदार वापसी की है। भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की है। खराब फील्डिंग और बैटिंग में कुछ दिक्कतों के बावजूद भारतीय टीम यह मैच जीतने में कामयाब रही। इस जीत के साथ ही भारत की टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की राह थोड़ी और आसान हो गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 'करो या मरो' का मैच

टूर्नामेंट में भारत ने पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर शानदार शुरुआत की थी। लेकिन तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली हार ने सेमीफाइनल की राह मुश्किल कर दी थी। अब बांग्लादेश पर जीत के साथ हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए समीकरण थोड़ा सुधरा है। भारतीय महिला टीम का अगला मुकाबला 28 जून को लॉर्ड्स के मैदान पर छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। अगर भारत यह मैच जीत जाता है, तो उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। लेकिन अगर टीम हार जाती है, तो सेमीफाइनल का सपना लगभग टूट सकता है।

फिलहाल, 'ग्रुप ए' में ऑस्ट्रेलिया 4 मैचों में 8 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, भारत और दक्षिण अफ्रीका, दोनों ने 4 मैचों में तीन जीत और एक हार के साथ 6-6 अंक हासिल किए हैं और वे क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। बांग्लादेश 4 मैचों में दो जीत और दो हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है।

अब सेमीफाइनल का गणित क्या है?

हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। ऑस्ट्रेलिया का नेट रन रेट +4.724 है, जो शानदार है। भारत का नेट रन रेट +2.268 है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का +0.734 है।

अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी। अगर भारत हार जाता है और 28 जून को होने वाले मैच में दक्षिण अफ्रीका बांग्लादेश को हरा देता है, तो दक्षिण अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। एक और सूरत यह है कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया से बहुत कम अंतर से हारता है और दक्षिण अफ्रीका भी बांग्लादेश से हार जाता है, तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बन सकता है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

15 साल के वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास? डेब्यू मिलते ही टूट जाएगा शेफाली वर्मा का बड़ा रिकॉर्ड
IND vs BAN Women: हार के बाद टीम इंडिया ने दिखाया दम, बांग्लादेश को हराकर बदल दिया पूरा समीकरण