T20 World Cup: चेपॉक में भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

Published : Feb 27, 2026, 06:45 PM IST
T20 World Cup: चेपॉक में भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, जिम्बाब्वे के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

सार

भारत ने 256 रन बनाकर जिम्बाब्वे को हराया और वर्ल्ड कप रिकॉर्ड बनाया। जिम्बाब्वे लगातार 2 मैचों में 250+ रन देकर बाहर हो गया। अब सेमीफाइनल के लिए भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से होगा।

नई दिल्लीः चेपॉक में रनों की भारतीय बारिश में जिम्बाब्वे की टीम डूब गई। इस मैच में सूर्यकुमार यादव की टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया, तो वहीं सिकंदर रजा की टीम के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए। संजू सैमसन ने जो आतिशबाजी शुरू की, उसकी बदौलत भारत का स्कोर 256 रन पर खत्म हुआ। पारी में कुल 17 छक्के लगे। भारत के छह बल्लेबाजों ने 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 20 से ज्यादा रन बनाए। वर्ल्ड कप के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है।

टी20 फॉर्मेट में पहली बार हुआ यह कारनामा

अगर टी20 फॉर्मेट की बात करें तो ऐसा सिर्फ एक बार और हुआ है। पिछले साल एसोसिएट देश जिब्राल्टर और बुल्गारिया के बीच हुए मैच में यह कारनामा हुआ था। वहीं, जिम्बाब्वे ने सुपर-8 के दो मैचों में 510 रन लुटा दिए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने 254 रन दिए थे। भारत के खिलाफ भी उन्होंने 256 रन लुटाए। पुरुषों के टी20 इतिहास में आज तक किसी भी टीम ने लगातार दो मैचों में 250 से ज्यादा रन नहीं दिए हैं।

इस जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी हैं। फिलहाल, ग्रुप ए में भारत 2 पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर है। दक्षिण अफ्रीका पहले ही भारत और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुका है। टूर्नामेंट में अब भारत का सिर्फ एक मैच बचा है। 1 मार्च को यह मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। यह मैच जीतने वाली टीम अंतिम चार में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। सुपर-8 के अपने दोनों मैच हारकर जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Women's T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार, पहले ही मैच में PAK से आर-पार, देखें पूरा स्क्वॉड
CSK vs MI Live Streaming: फोन पर यहां देखें चेन्नई-मुंबई का लाइव मैच, एक पैसा भी नहीं होगा खर्च!