
India vs Afghanistan 1st T20I Live Streaming: भारतीय क्रिकेट टीम रविवार 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज का आगाज कर रही है। पहला मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो आइए जानते हैं मैच से जुड़ी पूरी जानकारी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला T20I रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा।
पहला T20I मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत-अफगानिस्तान पहला T20I मुकाबला शाम 7:30 बजे (IST) शुरू होगा। मैच से आधे घंटे पहले शाम 7:00 बजे टॉस होगा।
भारत-अफगानिस्तान के बीच पहले T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।
भारत-अफगानिस्तान पहले T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकेगी।
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर उल रहमान, अब्दुल्ला अहमदजई और नांगेयालिया खरोती।
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी।
अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में सबसे ज्यादा नजर भारत की ओपनिंग जोड़ी पर रहेगी। अभिषेक शर्मा ने ओपनर के तौर पर अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। अब सवाल यह है कि क्या भारत वैभव सूर्यवंशी के साथ ही पारी की शुरुआत कराएगा या फिर संजू सैमसन को एक और मौका मिलेगा। संजू सैमसन 2026 T20 वर्ल्ड कप में 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' रहे थे।
वैभव सूर्यवंशी अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं कर पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन औसत रहा था। हालांकि, इसके बाद जिम्बाब्वे सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की। युवा बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों में 151 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला। सीरीज के आखिरी मैच में भी उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड अपने नाम किया।