
Ind vs Eng Today Match: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-2 की हार के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में वापसी की उम्मीद लेकर आज मैदान में उतरेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया बुधवार, 1 जुलाई से इस अहम सीरीज की शुरुआत कर रही है। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो जानिए कहां और कैसे देख सकते हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बुधवार, 1 जुलाई 2026 को खेला जाएगा।
लोकल समय: शाम 5:30 बजे
भारतीय समय (IST): रात 10:00 बजे
पहला टी20 मुकाबला इंग्लैंड के चेस्टर-ले-स्ट्रीट स्थित रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले का लाइव टेलीविजन प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर भी देखी जा सकेगी।
रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
लोकल समय: शाम 5:30 बजे
भारतीय समय: रात 10:00 बजे
एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
लोकल समय: दोपहर 2:30 बजे
भारतीय समय: शाम 7:00 बजे
ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
लोकल समय: शाम 5:30 बजे
भारतीय समय: रात 10:00 बजे
सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
लोकल समय: शाम 5:30 बजे
भारतीय समय: रात 10:00 बजे
यूटिलिटा बाउल, साउथेम्प्टन
लोकल समय: दोपहर 2:30 बजे
भारतीय समय: शाम 7:00 बजे
एजबेस्टन, बर्मिंघम
लोकल समय: दोपहर 1:00 बजे
भारतीय समय: शाम 5:30 बजे
सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ़
लोकल समय: दोपहर 1:00 बजे
भारतीय समय: शाम 5:30 बजे
लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन
लोकल समय: सुबह 11:00 बजे
भारतीय समय: दोपहर 3:30 बजे
इस सीरीज में भारतीय टीम की कोशिश आयरलैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ अभियान की शुरुआत करने की होगी। वहीं क्रिकेट फैंस की नजरें श्रेयस अय्यर की कप्तानी, संभावित प्लेइंग इलेवन और युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी पर भी रहेंगी। इसके अलावा अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भी अच्छी शुरुआत करने और अपनी लय हासिल करने की जिम्मेदारी होगी। दोनों खिलाड़ियों ने भारत के विश्व कप विजेता अभियान में अहम भूमिका निभाई थी और अब उनसे एक बार फिर बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।