भारत vs इंग्लैंड तीसरा T20I: कब, कहां और कितने बजे देखें LIVE मैच?

Published : Jul 07, 2026, 03:54 PM IST

India vs England 3rd T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा? जानिए मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग, ट्रेंट ब्रिज का रिकॉर्ड और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI…

PREV
15
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20I

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। मैच का समय (भारतीय समयानुसार): रात 10:00 बजे से है। दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी।

और पढे़ं- टीम इंडिया का जिम्बाब्बे दौरा: संजू सैमसन की छुट्टी, श्रेयस अय्यर कप्तान; 3 नए चेहरों की एंट्री

25
भारत vs इंग्लैंड तीसरा T20 LIVE कहां देखें?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण Star Sports Network पर देखा जा सकता है। वहीं, मैच की LIVE स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर रहेगी। इसके अलावा, मैच से जुड़े लाइव स्कोर और सभी बड़े अपडेट Asianet News Hindi की वेबसाइट पर भी पढ़े जा सकते हैं।

35
ट्रेंट ब्रिज में भारत का रिकॉर्ड

ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक केवल एक टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया है। उस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 17 रन से हराया था। ऐसे में टीम इंडिया इस मैदान पर पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

45
श्रेयस की कप्तान पर रहेंगी नजरें

बता दें कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले चार टी20 मुकाबले में भारत को तीन में हार मिली जबकि एक मैच बेनतीजा जा रहा है। पिछले 5 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम इंडिया को लगातार चार टी20 खेलने के बाद एक में भी जीत नहीं मिली है। ऐसे में श्रेयस अय्यर अपनी कप्तानी में इस शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेंगे।

55
भारत बनाम इंग्लैंड संभावित Playing XI

भारत- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जॉस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स , लायम डाउसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जॉश टंग।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और इंग्लैंड का तीसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार मुकाबला रात 10:00 बजे शुरू होगा।

2. भारत vs इंग्लैंड तीसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर और लाइव टेलीकास्ट Star Sports Network पर देखा जा सकता है।

3. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 कहां खेला जाएगा?

यह मुकाबला ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम (इंग्लैंड) में खेला जाएगा।

Read more Photos on

Recommended Stories