सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाला देश कौन? जानिए भारत किस नंबर पर है

Published : Jul 06, 2026, 03:13 PM IST

Most ICC Trophies: ऑस्ट्रेलिया ने ICC वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में उसने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार यह ट्रॉफी अपने नाम की। आइए जानते हैं कि ICC टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा खिताब किसने जीते…

PREV
15
सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफियां जीतने वाला देश

ICC टूर्नामेंट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया सबसे सफल क्रिकेट देश है। मेंस और वूमेन्स क्रिकेट को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया के नाम कुल 24 ICC ट्रॉफियां दर्ज हैं। मेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी20 वर्ल्ड कप और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है। वहीं, वूमेन्स क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया ने 7 वनडे वर्ल्ड कप और 7 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किए हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से ICC क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाए हुए है।

और पढे़ं- Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और भारत को कितना मिला

25
दूसरे नंबर पर टीम इंडिया

भारत इस सूची में दूसरे नंबर पर है। मेंस और वूमेन्स क्रिकेट को मिलाकर भारत के नाम कुल 9 ICC ट्रॉफियां हैं। मेंस क्रिकेट में भारत ने 2 वनडे वर्ल्ड कप (1983, 2011), 2 टी20 वर्ल्ड कप (2007, 2024) और 3 चैंपियंस ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी श्रीलंका के साथ संयुक्त विजेता के रूप में मिली थी। वहीं, वूमेन्स क्रिकेट में भारत ने एक बार ICC वूमेन्स वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।

35
तीसरे स्थान पर इंग्लैंड

इंग्लैंड के नाम कुल 8 ICC ट्रॉफियां हैं। मेंस क्रिकेट में उसने 1 वनडे वर्ल्ड कप और 2 टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं। वहीं, इंग्लैंड की महिला टीम ने 4 वनडे वर्ल्ड कप और 1 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।

45
चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के खाते में कुल 6 ICC ट्रॉफियां हैं। मेंस क्रिकेट में उसने 2 वनडे वर्ल्ड कप, 2 टी20 वर्ल्ड कप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। वहीं, वेस्टइंडीज की महिला टीम ने 1 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है। खासकर टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज की टीम हमेशा से खतरनाक मानी जाती रही है।

55
पांचवें स्थान पर न्यूजीलैंड

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर न्यूजीलैंड है। उसके नाम कुल 4 ICC ट्रॉफियां हैं। मेंस क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने 1 ICC चैंपियंस ट्रॉफी और 1 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है। वहीं, महिला टीम ने 1 वनडे वर्ल्ड कप और 1 टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है। न्यूजीलैंड लगातार ICC टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीमों में शामिल रही है।

सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल

1. सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी किस देश ने जीती है?

ऑस्ट्रेलिया ने मेंस और वूमेन्स क्रिकेट को मिलाकर सबसे ज्यादा 24 ICC ट्रॉफियां जीती हैं।

2. भारत के नाम कुल कितनी ICC ट्रॉफियां हैं?

भारत ने मेंस और वूमेन्स क्रिकेट को मिलाकर कुल 9 ICC ट्रॉफियां जीती हैं।

3. ICC ट्रॉफी जीतने में भारत का कौन सा स्थान है?

ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत दूसरे स्थान पर है।

Read more Photos on

Recommended Stories