- Home
- Sports
- Cricket
- Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और भारत को कितना मिला
Women's T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी और भारत को कितना मिला
Women's T20 World Cup Prize Money 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम को कितनी प्राइज मनी मिली, आइए जानें...

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: फाइनल में कैसा रहा मुकाबला?
5 जुलाई को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी ने 64 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कोर्टनी वेब ने 48 रन बनाकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
और पढे़ं- वैभव सूर्यवंशी के किस शॉट पर भड़के सुनील गावस्कर, जताई गहरी नाराजगी

सातवीं बार चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया
महिला टी20 वर्ल्ड कप के अब तक 10 सीजन खेले जा चुके हैं, जिनमें से 7 बार ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने नाम की है। यह महिला टी20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के दबदबे को दर्शाता है। इस बार टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 8.76 मिलियन डॉलर (करीब 73.1 करोड़ रुपये) रखी गई थी, जो महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। चैंपियन बनने पर ऑस्ट्रेलिया को 2.34 मिलियन डॉलर (करीब 19.5 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली।
उपविजेता इंग्लैंड को भी मिला बड़ा इनाम
फाइनल में हारने के बावजूद मेजबान इंग्लैंड को 1.17 मिलियन डॉलर (करीब 9.7 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी दी गई। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने पूरे टूर्नामेंट में अपने सभी 7 मैच जीते, जिसके लिए उसे हर जीत पर लगभग 26 लाख रुपये का एक्स्ट्रा बोनस भी मिला।
ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भी भारत को मिले करोड़ों
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम इस बार उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। भारत ने ग्रुप स्टेज में खेले गए 5 मैचों में से 3 मुकाबले जीते, लेकिन इसके बावजूद सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाया। हालांकि, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद भी भारतीय टीम को अच्छी-खासी इनामी राशि मिली। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारत को 2.47 लाख डॉलर (करीब 2.06 करोड़ रुपये) की राशि दी गई। इसके अलावा, तीन मुकाबले जीतने के कारण भारत को हर जीत पर लगभग 26 लाख रुपये का बोनस भी मिला। इस तरह भारतीय टीम को भागीदारी राशि और जीत के बोनस को मिलाकर करोड़ों रुपये की प्राइज मनी हासिल हुई।
सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सवाल
1. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन कौन बनी?
ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर सातवीं बार खिताब जीता।
2. ऑस्ट्रेलिया को कितनी प्राइज मनी मिली?
चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 2.34 मिलियन डॉलर (करीब 19.5 करोड़ रुपये) की इनामी राशि मिली।
3. भारत को कितनी प्राइज मनी मिली?
भारतीय टीम को भागीदारी के लिए करीब 2.06 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा तीन मैच जीतने पर बोनस राशि भी मिली।