India Vs England 1st Test match: पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, कप्तान गिल और यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक

Published : Jun 21, 2025, 12:11 AM ISTUpdated : Jun 21, 2025, 12:13 AM IST
India Vs England Test

सार

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 की शुरुआत भारतीय दबदबे के साथ हुई। लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने 351/3 रन बनाए। शुभमन गिल ने 127* और ऋषभ पंत ने 57* रन बनाए, दोनों ने नाबाद 138 रन की साझेदारी की। 

India Vs England 1st Test match: भारतीय क्रिकेट टीम ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी 2025 (tendulkar-Anderson Trophy) के पहले टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार आगाज किया है। पहले दिन की खेल समाप्ति पर टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 351 रन बना लिए। शुभमन गिल (Shubhman GIll) 127 रन और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों की नाबाद 138 रन की साझेदारी ने भारत को मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है। यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने भी पहले दिन शतक बनाया।

गिल-पंत की जोड़ी ने इंग्लैंड को किया बैकफुट पर

पहली पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल (KL Rahul) ने शानदार शुरूआत की। यशस्वी जायवाल ने शानदार 101 रन बनाया। उनको बेन स्टोक्स ने बोल्ड किया। केएल राहुल ने शानदार 42 रन बनाए। केएल राहुल को ब्राइडन कार्स की गेंद पर जो रूट ने कैच आउट किया। साईं सुदर्शन खाता भी न खोल सके। वह बेन स्टोक्स की गेंद पर जेमी स्मिथ के हाथों कैच आउट हुए। मिडिल ऑर्डर में खेलने आए कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी पारी खेली। गिल ने कप्तान के तौर पर अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा। गिल भारतीय टेस्ट इतिहास में कप्तान के तौर पर पहले मैच में शतक लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बने। गिल पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 127 रन बनाकर नाबाद थे। जबकि ऋषभ पंत उनका साथ देते हुए 65 रन पर नाबाद खेल रहे हैं।

जायसवाल का इंग्लैंड में पहला टेस्ट और शतक

यशस्वी जायसवाल (101) ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट में शानदार शतक लगाया। वे ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज़ बने। उन्होंने केएल राहुल (42) के साथ 91 रन की ओपनिंग साझेदारी की। हालांकि, लंच से पहले इंग्लैंड ने भारत के दो बल्लेबाजों केएल राहुल और डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन (0) को पवेलियन भेज दिया।

बेन स्टोक्स ने तोड़ा जायसवाल का सपना

दिन के आखिरी सेशन में बेन स्टोक्स ने जायसवाल को क्लीन बोल्ड करके इंग्लैंड को तीसरी सफलता दिलाई। लेकिन इसके बाद गिल और पंत ने मोर्चा संभालते हुए एक भी विकेट नहीं गिरने दिया।

इंग्लैंड की रणनीति हुई फेल, गेंदबाजी पस्त

हेडिंग्ले की स्विंग पिच पर इंग्लैंड के गेंदबाजों को उम्मीद थी कि पहले दिन फायदा मिलेगा लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक और संयम के सामने वे असफल रहे। ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स और एंडरसन सभी को संघर्ष करते देखा गया।

भारत की स्थिति पहले दिन के बाद

  • स्कोर: 351/3
  • बल्लेबाज़: शुभमन गिल 127*, ऋषभ पंत 57*
  • साझेदारी: 138 रन (नाबाद)
  • विकेट: यशस्वी जायसवाल (101), केएल राहुल (42), साई सुदर्शन (0)

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs SA 3rd odi: यशस्वी जायसवाल की आंधी में उड़ी दक्षिण अफ्रीका, भारत ने सीरीज पर किया कब्जा
IND vs SA 3rd ODI: रोहित शर्मा ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, सचिन-लारा के क्लब में मारी एंट्री