IND vs ENG सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

Published : Mar 05, 2026, 12:53 PM IST
Hardik Pandya before IND vs ENG

सार

Hardik Pandya Siddhivinayak Temple: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। 

IND vs ENG Semifinal 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमी फाइनल मुकाबला 5 मार्च 2026, गुरुवार को खेला जाएगा। ये मैच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर शाम 7 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले हार्दिक पांड्या का मंदिर जाना उनकी आस्था को दिखाता है। अक्सर किसी बड़े मैच या टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ी भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर जाते हैं। इसी परंपरा को निभाते हुए हार्दिक पांड्या भी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी नजर आईं।

मैच से पहले हार्दिक ने लिया बप्पा का आशीर्वाद

मुंबई के विश्व प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में हार्दिक पांड्या ने भगवान गणेश के सामने माथा टेका और टीम इंडिया के लिए जीत की कामना की। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो गणपति बप्पा से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हार्दिक और उनकी गर्लफ्रेंड माहिका के गले में मंदिर का गमछा भी दिखाई दे रहा है। दर्शन करने के बाद हार्दिक पांड्या ने वहां मौजूद फैंस का अभिवादन भी किया।

 

और पढे़ं- IND vs ENG Semi Final: इन 2 इंग्लिश खिलाड़ियों को नहीं रोका तो टूट सकता है फाइनल का सपना

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच को लेकर बढ़ा उत्साह

T20 वर्ल्ड कप 2026 का ये सेमीफाइनल मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीमें मजबूत हैं, इसलिए इस मैच को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। दोनों टीमों के लिए ये करो या मरो का मैच है। भारतीय टीम इस समय शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। टूर्नामेंट में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मुकाबले जीते हैं। ऐसे में टीम इंडिया पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरेगी।

ये भी पढे़ं- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बड़ा ट्विस्ट, बिना खेले भी OUT हो सकती है टीम इंडिया?

टीम इंडिया के लिए अहम खिलाड़ी हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का मैच विनर खिलाड़ी माना जाता है। वो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। मिडिल ऑर्डर में उनकी तेज बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। पूरे देश को उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हार्दिक पांड्या शानदार प्रदर्शन करेंगे और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs ENG Semi Final: इन 2 इंग्लिश खिलाड़ियों को नहीं रोका तो टूट सकता है फाइनल का सपना
श्रीलंका में पाकिस्तानी क्रिकेटर का कांड, होटल रूम में महिला स्टाफ के साथ...PCB की कट गई नाक!