भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल में बड़ा ट्विस्ट, बिना खेले भी OUT हो सकती है टीम इंडिया?

Published : Mar 05, 2026, 11:22 AM IST
India vs England

सार

T20 World Cup Semi Final Ind vs Eng: भारत-इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं। रिकॉर्ड लगभग बराबरी का है और स्टार खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। लेकिन मैच से पहले ICC का एक नियम टीम इंडिया की टेंशन बना हुआ है।

India vs England Semi Final Today: आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल से पहले करोड़ों फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। इस मैच के पिच से लेकर मौसम तक पर हर किसी की नजर है। लेकिन एक सवाल उठ रहा कि अगर आज का मुकाबला बारिश या किसी वजह से पूरा नहीं हो पाया और रिजर्व डे पर भी नहीं हुआ, तो क्या होगा? कौन फाइनल में पहुंचेगा और कौन रेस से बाहर हो जाएगा? आइए जानते हैं ICC का नियम क्या कहता है...

ICC का नियम क्या कहता है?

इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल के लिए एक रिजर्व डे रखा गया है। यानी अगर तय दिन मैच पूरा नहीं हो पाया, तो अगले दिन मुकाबला कराया जाएगा। लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी मैच नहीं हो सका, तो फिर फैसला ग्रुप स्टेज की पोजिशन से होगा। यहां भारत के लिए सबसे बड़ा झटका है कि सुपर-8 में इंग्लैंड अपने ग्रुप में पहले नंबर पर रहा था, जबकि भारत दूसरे नंबर पर। ऐसे में नियम के मुताबिक इंग्लैंड सीधे फाइनल में चला जाएगा। यानी बिना खेले भी भारत बाहर हो सकता है।

भारत vs इंग्लैंड: सेमीफाइनल का रिकॉर्ड क्या कहता है?

टीम इंडिया और टीम इंग्लैंड लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। पिछले दो मौकों पर 1-1 जीत दोनों को मिली है। सबसे खास बात ये कि जिसने सेमीफाइनल जीता, उसने फाइनल भी जीता है। टी-20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 29 मुकाबले हुए हैं, जिसमें भारत ने 17 और इंग्लैंड ने 12 जीते हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों 5 बार भिड़ चुके हैं, जहां भारत 3-2 से आगे है।

वानखेड़े की पिच क्या कहती है?

वानखेड़े की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों को पसंद आती है। यहां बड़े स्कोर बनते हैं। इस मैदान पर 200+ का स्कोर 6 बार बन चुका है। ओस भी बड़ा फैक्टर बन सकती है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। रिकॉर्ड की बात करें तो यहां पहले बैटिंग और बाद में चेज दोनों को बराबर 8-8 जीत मिली हैं। भारत ने यहां 7 में से 5 टी-20 जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 6 में से 3। यानी घरेलू मैदान का हल्का फायदा टीम इंडिया को मिल सकता है।

India vs England: मौसम क्या कह रहा है?

मुंबई में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की संभावना लगभग नहीं है। दिन में तापमान करीब 33 डिग्री और रात में 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। यानी यहां मैच होने की संभावना है और खेल रिजर्व डे पर जाने की नौबत नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: वानखेड़े में होगी रनों की बारिश? जानें क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

इसे भी पढ़ें- Ind vs Eng Semi Final: भारत ने जब-जब इंग्लैंड को हराया, खिताब भी आया, क्या इतिहास दोहराएगा 2026 का सेमीफाइनल?

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs ENG Semi Final: वानखेड़े में होगी रनों की बारिश? जानें क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI
Who Won Yesterday’s Cricket Match, NZ vs SA: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Semi Final Result न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका