IND vs ENG Semi Final: वानखेड़े में होगी रनों की बारिश? जानें क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI

Published : Mar 05, 2026, 09:50 AM IST
Team India

सार

T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला इंग्लैंड से है। मुंबई में शाम 7 बजे होने वाले इस मैच में भारत की नजरें फाइनल में जगह बनाने पर हैं। यह दोनों टीमों के बीच तीसरा T20 WC सेमीफाइनल है, जिसमें रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है।

मुंबई: T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से टीम इंडिया आज मैदान में उतरेगी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे शुरू होने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के सामने इंग्लैंड की चुनौती है। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल तक पहुंची है।

भारत ने अपने सफर की शुरुआत अमेरिका को 29 रनों से हराकर की थी। इसके बाद टीम ने नामीबिया को 93 रनों से, पाकिस्तान को 61 रनों से और नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराया। सुपर 8 में पहुंचने पर पहले मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका से 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए जिम्बाब्वे को 72 रनों से और एक अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से मात दी।

वहीं, इंग्लैंड ने ग्रुप स्टेज में नेपाल को 4 रनों से हराकर शुरुआत की थी, लेकिन अगले ही मैच में उसे वेस्टइंडीज के हाथों 30 रनों से हार मिली। इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को पांच विकेट से और इटली को 24 रनों से हराया। सुपर 8 में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से, पाकिस्तान को दो विकेट से और न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

यह तीसरी बार है जब T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। अब तक दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है। टीम इंडिया के पास 2022 की शर्मनाक हार का बदला 2024 में लेने का सुनहरा मौका है। क्रिकेट फैंस 2022 के एडिलेड सेमीफाइनल की वो हार शायद ही भूले होंगे, जब इंग्लैंड के ओपनर्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। भारत के 168 रनों के लक्ष्य को इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 4 ओवर बाकी रहते ही आसानी से हासिल कर लिया था। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की उस तूफानी साझेदारी को भुलाने में भारत को दो साल लग गए।

लेकिन 2024 में कप्तान रोहित शर्मा की शानदार हाफ सेंचुरी की बदौलत भारत ने गयाना में 68 रनों की शानदार जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सभी दस विकेट चटकाकर मीठा बदला लिया। इसके बाद रोहित और उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर कैरेबियाई धरती पर खिताब अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हार्दिक पंड्या और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अक्षर पटेल इस बार भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

कभी 30 लाख में बिकने वाला IPL क्रिकेटर बना ₹16700 करोड़ की टीम का मालिक, जानें कौन है RCB का नया बॉस
IPL 2026 New Rules: अब चप्पल और स्लीवलेस जर्सी पहनकर नहीं आ सकेंगे खिलाड़ी