IND vs ENG T20 WC LIVE: बिना सब्सक्रिप्शन फ्री में कहां देखें भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल!

Published : Mar 04, 2026, 01:05 PM IST
Team India

सार

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से होगा। 05 मार्च को मुंबई में होने वाला यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा। इसका मुफ्त लाइव प्रसारण DD Sports पर देखा जा सकता है।

नई दिल्लीः मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया ने ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब 05 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सेमीफाइनल में भारत की भिड़ंत दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगी। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया खिताब से सिर्फ दो कदम दूर है। भारत-इंग्लैंड के बीच होने वाले इस महामुकाबले के सारे टिकट पहले ही बिक चुके हैं। लेकिन जो फैंस स्टेडियम जाकर मैच नहीं देख पा रहे हैं, वे घर बैठे भी इस मैच का मजा बिल्कुल मुफ्त में ले सकते हैं। इसके लिए किसी भी तरह के सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं।

भारत-इंग्लैंड मैच फ्री में कहां देख सकते हैं?

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लाइव टेलीकास्ट के राइट्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इसलिए इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनलों पर दिखाए जा रहे हैं, जिसके लिए आपको अपना टीवी रिचार्ज कराना पड़ता है। वहीं, OTT प्लेटफॉर्म पर आप Jio Hotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी है। इन सबके अलावा, आप भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच फ्री में भी देख सकते हैं। यह मैच DD Sports पर मुफ्त में लाइव दिखाया जाएगा। इसके लिए आपके पास DD Free Dish होना जरूरी है।

कितने बजे शुरू होगा सेमीफाइनल मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच 05 मार्च को होगा। मैच का टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे होगा, जिसके बाद शाम 7:00 बजे से मैच शुरू हो जाएगा। यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

T20 वर्ल्ड कप में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया ने छठी बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। 2007 में हुए पहले T20 वर्ल्ड कप में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत चैंपियन बना था। इसके बाद 2014 में टीम इंडिया फाइनल में तो पहुंची, लेकिन श्रीलंका से हार गई। वहीं, 2016 और 2022 में भारत का सफर सेमीफाइनल में ही खत्म हो गया था। 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब अपने नाम किया था और अब एक बार फिर टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

RCB vs GT Final Winner Prediction: आज कौन जीतेगा IPL 2026 का फाइनल? ChatGPT-Gemini ने बताया विनर!
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 31 May 2026, आईपीएल का फाइनल आज, RCB vs GT कौन उठाएगा चमचमाती ट्रॉफी?