IND vs IRE Live Streaming: कहां-कैसे देखें भारत-आयरलैंड का दूसरा मुकाबला

Published : Jun 28, 2026, 05:40 PM IST
india vs ireland free live streaming

सार

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I 28 जून को खेला जाएगा। जानिए मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट, संभावित प्लेइंग XI, मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।

IND vs IRE 2nd T20 Match: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया की नजर 28 जून को होने वाले दूसरे और आखिरी टी20 मुकाबले पर है, जहां जीत हासिल कर वह दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी। वहीं, पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली आयरलैंड की टीम जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी और सीरीज़ अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

क्या दूसरे मैच में मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को मौका?

पहले टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या टीम प्रबंधन दूसरे मुकाबले में इस होनहार खिलाड़ी को मौका देगा। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

  • भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I कब और कितने बजे खेला जाएगा।

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रविवार, 28 जून को खेला जाएगा। मैच शुरू होने का समय शाम 6 बजे से है।

  • भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I कहां खेला जाएगा?

दूसरा टी20 मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जाएगा।

  • भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I का लाइव टेलीकास्ट किस चैनल पर होगा?

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर किया जाएगा।

  • भारत बनाम आयरलैंड दूसरे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

अगर आप मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत बनाम आयरलैंड दूसरा T20I: मौसम का हाल

बेलफास्ट में दूसरे मुकाबले के दौरान भी बारिश की संभावना बनी हुई है। हालांकि, मौसम रिपोर्ट के अनुसार बारिश के कारण पूरे मैच के रद्द होने या लंबे समय तक बाधित होने की संभावना कम है।

भारत बनाम आयरलैंड T20: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 8 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच में आयरलैंड को जीत मिली है। इस सीरिज के फर्स्ट मैच से पहले भारत का रिकॉर्ड आयरलैंड के खिलाफ 8-0 था। दोनों टीमें 2018, 2022 और 2023 की द्विपक्षीय टी20 सीरीज़ में भी आमने-सामने आ चुकी हैं, जहां भारत ने सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। भारत ने आयरलैंड के खिलाफ अपनी पिछली जीत 2024 ICC मेन्स टी20 विश्व कप में दर्ज की थी, जहां टीम इंडिया ने 8 विकेट से आसान जीत हासिल की थी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

अभिषेक शर्मा

वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन

तिलक वर्मा

शिवम दुबे

अक्षर पटेल

अर्शदीप सिंह

हर्षित राणा

प्रिंस यादव

रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रिंस यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ले सकते हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी को वाशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे वह अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर सकते हैं।

आयरलैंड की संभावित प्लेइंग XI

लोर्कन टकर (कप्तान एवं विकेटकीपर)

टिम टेक्टर

रॉस अडायर

हैरी टेक्टर

बेन कैलिट्ज़

गैरेथ डेलानी

जॉर्ज डॉकरेल

मैथ्यू हम्फ्रीज़

मैट हॉलैंड

लियाम मैकार्थी

जय मूंद्रा

भारत के सामने सीरीज बचाने की चुनौती

पहले मुकाबले में हार के बाद भारतीय टीम के लिए दूसरा टी20 मुकाबला बेहद अहम हो गया है। यदि टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो दो मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर हो जाएगी। दूसरी ओर, आयरलैंड अपनी ऐतिहासिक जीत का सिलसिला जारी रखते हुए सीरीज़ पर कब्जा जमाने की कोशिश करेगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सिराज की जगह मिले मौके पर फेल हुए प्रसिद्ध कृष्णा, T20 इतिहास में बना दिया शर्मनाक रिकॉर्ड
भारत की शर्मनाक हार! आयरलैंड ने दिखाया दम, टीम इंडिया की खुल गईं कमजोरियां