
India Playing XI vs Netherlands: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का सफर अब तक शानदार रहा, उसने लगातार तीन मैच जीतकर आसानी से अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, सुपर 8 के मैच से पहले भारतीय टीम को ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला 18 फरवरी, बुधवार को नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है। नीदरलैंड की टीम पहले ही सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में ये मुकाबला केवल एक फॉर्मेलिटी मैच है। भारतीय टीम अपने स्टार प्लेयर्स को रेस्ट देकर नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है भारतीय टीम की प्लेइंग 11
बुधवार, 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए का आखिरी मैच भारत और नीदरलैंड के बीच खेला जाना है। ये एक औपचारिक मैच है, क्योंकि भारत पहले ही सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर चुका है और नीदरलैंड बाहर हो चुका है। ऐसे में भारतीय टीम अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस मैच में रेस्ट दे सकती है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को भी मैच में रेस्ट दिया जा सकता है। वहीं, यंग खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया जाएगा।
नीदरलैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी तय है, जो एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। हार्दिक पांड्या की जगह मोहम्मद सिराज को फिर से मौका मिल सकता है। वहीं, स्पिन के लिए वरुण चक्रवर्ती की जगह वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की उम्मीद है। मोहम्मद सिराज और अर्शदीप ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में खेल चुके हैं, लेकिन वॉशिंगटन सुंदर को अभी तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है, ऐसे में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- दिल के अरमां आंसुओं में बह गए! T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के साथ यही हुआ-जिम्बाब्वे को डबल गुड न्यूज
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।