NEP vs SCOT T20 World Cup Yesterday Match Result: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड, न्यूजीलैंड बनाम कनाडा, जिम्बाब्बे बनाम आयरलैंड टी20 वर्ल्ड कप लीग मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

NEP vs SCO, NZ vs CAN T20 Match Result: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नेपाल ने मंगलवार 17 फरवरी को अपनी पहली जीत दर्ज की। टीम ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-सी के इस मुकाबले में नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए, जवाब में नेपाल ने 19.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 171 रन बना लिए।

दीपेन्द्र सिंह ऐरी की दमदार पारी

नेपाल की ओर से दीपेन्द्र सिंह ऐरी ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, ओपनर कुशल भुर्तेल ने 43 रन की अहम पारी खेली। इनके अलावा आसिफ शेख ने 33 रन बनाए, जबकि गुलशन झा ने 24 रन की अहम पारी खेली। नेपाल की ओर से सोमपाल कामी ने 3 विकेट लिए, जबकि नंदन यादव को 2 विकेट मिले। कप्तान रोहित पौडेल और कुशल भुर्तेल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

स्कॉटलैंड की ओर से जोन्स ने खेली 71 रन की पारी

स्कॉटलैंड की ओर से ओपनर माइकल जोन्स ने 71 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा जॉर्ज मन्से ने 27, जबकि ब्रेंडन मैकमुलन ने 25 रन जोड़े। बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। स्कॉटलैंड की ओर से माइकल लीस्क ने 3 विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाज कोई सफलता हासिल नहीं कर सके।

New Zealand vs Canada: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 31वें मुकाबले में कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 15.1 ओवर में केवल 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

फिलिप्स-रचिन की शानदार साझेदारी

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को तीसरे विकेट के लिए बेहतरीन साझेदारी मिली। ग्लेन फिलिप्स ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रन बनाए। वहीं, रचिन रवींद्र ने 39 गेंदों पर नाबाद 59 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 146 रन की नाबाद साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख पूरी तरह न्यूजीलैंड के पक्ष में कर दिया। फिलिप्स ने बल्लेबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 कैच पकड़े। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कनाडा के गेंदबाजों का प्रदर्शन

कनाडा की ओर से साद बिन जफर, डिलन हेलिगर को 1-1 विकेट मिला। लेकिन अन्य गेंदबाज न्यूजीलैंड की मजबूत बल्लेबाजी के सामने प्रभाव नहीं छोड़ सके। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सुपर-8 में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।

Zimbabwe vs Ireland: बारिश के चलते रद्द हुआ मैच, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर

जिम्बाब्बे और आयरलैंड के बीच पल्लेकल में होनेवाला मैच बारिश के चलते बिना टॉस के ही रद्द हो गया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गया। दरअसल, कैंसिल हुए मैच की वजह से जिम्बाब्बे और आयरलैंड को 1-1 अंक मिल गया, जिससे जिम्बाब्बे के अब 5 अंक हो गए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के अभी 2 अंक हैं। अब अगर कंगारू ओमान के खिलाफ अपना मैच जीत भी लेते हैं, तो उनके सिर्फ 4 अंक होंगे, जिससे वो सुपर-8 की रेस से बाहर हो चुके हैं।