
IND vs NZ, wellington test: वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले का पांचवां दिन बेहद रोमांचक रहा। भारतीय टीम जीत की उम्मीद में मैदान पर उतरी थी, जबकि न्यूजीलैंड के फैंस अपनी टीम को मैच बचाते हुए देखना चाहते थे।
मैच को लेकर मैदान पर मौजूद क्रिकेट फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिला। किसी ने जसप्रीत बुमराह को भारत के लिए गेम चेंजर बताया, तो किसी ने न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र पर भरोसा जताया।
आखिर वेलिंगटन में मौजूद फैंस की क्या थी भविष्यवाणी? किसे भारत की जीत का भरोसा था और कौन न्यूजीलैंड के मैच बचाने की उम्मीद कर रहा था? देखिए बेसिन रिजर्व मैदान से खास फैन रिएक्शन।