
India A vs Pakistan A: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारत A और पाकिस्तान A के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर काफी तनाव देखने को मिला। भारतीय कप्तान तिलक वर्मा और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मैच के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तिलक वर्मा को घेर लिया। आखिर ऐसा क्या हुआ था, जिसके बाद मैदान पर बहस शुरू हो गई? आइए जानते हैं।
भारत A की पारी के 44वें ओवर में यह घटना हुई। पाकिस्तान A के गेंदबाज अली रजा गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की पहली गेंद पर अंपायर ने डेड बॉल का फैसला दिया। दरअसल, तिलक वर्मा नॉन-स्ट्राइकर एंड पर गलत जगह खड़े थे। अंपायर ने गेंद को डेड घोषित करने के साथ ही तिलक को सही जगह पर खड़े होने के लिए कहा। हालांकि, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अंपायर का यह फैसला पसंद नहीं आया। इसके बाद मैदान पर बहस शुरू हो गई।
🚨 HUGE DRAMA 🚨
Ali Raza appeared to bowl from the wrong side. A huge tension broke between Tilak, Raza, Daniyal, Samad and the umpire.
Pakistan did not want to rebowl the delivery since it was a dot.
Chaotic scenes! https://t.co/xm07xS87Ep
— PCT GEO News (@PakistanCrnrj) November 22, 2026
पाकिस्तान A के कप्तान अब्दुल समद और अहमद डैनियल अंपायर के फैसले से नाराज थे। दोनों ने अंपायर से बहस शुरू कर दी। देखते ही देखते दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी भी इस विवाद में शामिल हो गए। इस दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने तिलक वर्मा को घेर लिया और उनसे भी बहस करने लगे। मैदान पर माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। कुछ देर तक क्रिकेट से ज्यादा खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली।
Lafda between Tilak varma and pakistan. https://t.co/DUJhBn84nD
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) November 22, 2026
विवाद खत्म होने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ, लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ियों का गुस्सा कम नहीं हुआ। जब तिलक वर्मा भारतीय पारी के आखिरी विकेट के रूप में आउट होकर मैदान से बाहर जा रहे थे, तब एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने विकेट उखाड़कर फेंक दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और क्रिकेट फैंस इस पर तरह-तरह के रिएक्श दे रहे हैं।
तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 149 गेंदों पर 100 रन बनाए और टीम को संभालने की कोशिश की। हालांकि, उनका शतक भारत A को जीत नहीं दिला सका। भारत A को पाकिस्तान A के खिलाफ 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि अगर उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ मिला होता, तो टीम मुकाबला जीत सकती थी। इस तरह भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला जीत-हार के साथ-साथ मैदान पर हुए विवाद के कारण भी चर्चा में आ गया।