Ind vs Pak Memes: पाकिस्तान में फिर टूटे TV, भारत से करारी हार के बाद यूं उड़ रहा मजाक

Published : Feb 16, 2026, 01:17 AM IST
Pakistan memes after beating by india in T20 World Cup 2026

सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पाकिस्तान पर जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल हो रहे हैं। पाकिस्तान में जहां एक बार फिर टीवी टूटे, वहीं दिल्ली पुलिस ने भी X पर एक पोस्ट के जरिये पाकिस्तान टीम के जमकर मजे लिए। 

India-Pakistan T20 Match Result: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस बड़ी हार के बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को लेकर कई तरह के मीम्स वायरल हो रहे हैं। लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर पाकिस्तान का मजाक और भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। मैच के कुछ देर बाद, एक पाकिस्तानी फैन का घर पर अपने टीवी सेट को तोड़ते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस फैन ने सोशल मीडिया में लिखा, इंडिया ने पाकिस्तान को फिर से हरा दिया और मैंने गुस्से में अपना TV तोड़ दिया। एक और फैन ने लिखा, पूरी तरह टूट गया हूं, शर्मिंदा और सदमे में हूं। बोल भी नहीं सकता।

हमारे पास भारतीय खिलाड़ियों का जवाब नहीं

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम से बाहर निकलते हुए फैंस के रिएक्शन ने भी ऐसी ही बुरी तस्वीरें दिखाईं। पाकिस्तान के एक सपोर्टर मकबूल ने कहा कि पाकिस्तान की हार के बाद वे काफी निराश हैं। उन्होंने कहा, मुझे थोड़ी उम्मीद थी कि हम मैच जीतेंगे और कम से कम मुकाबला तो करेंगे। लेकिन यह एक रूटीन मामला है। हमारे पास बुमराह का जवाब नहीं है। हम हार्दिक का सामना नहीं कर सकते। यह वही स्थिति है। बहुत अच्छा खेला, टीम इंडिया, हमेशा की तरह। अगर इसी तरह का परफॉर्मेंस जारी रहा, तो हम इंडिया को नहीं हरा सकते। इंडियन टीम बहुत अच्छी है। उनका होमवर्क सच में बहुत अच्छा है। हम कुछ दशकों तक हावी रहते थे। लेकिन, पिछले 20-25 सालों में, इंडिया टॉप पर है। बहुत बढ़िया खेला, इंडिया।

दिल्ली पुलिस की मजेदार पोस्ट वायरल

भारत की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक मजेदार पोस्ट शेयर की। दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से लिखा, "गलत जगह U-turn लोगे तो यूं हीं मुंह की खाओगे।" यह पोस्ट भारत-पाकिस्तान मैच के संदर्भ में की गई, जिसे यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर कमेंट किए। कई यूजर्स ने इसे पाकिस्तान की हार से जोड़ते हुए मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और पोस्ट की बाढ़ आ गई है। क्रिकेट फैंस इस जीत को ऐतिहासिक बता रहे हैं और टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं। भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद देशभर में उत्साह का माहौल है। टीम इंडिया के प्रदर्शन की सराहना की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट और मीम्स इस बात का संकेत हैं कि यह मुकाबला फैंस के लिए कितना खास था।

 

 

 

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Abhishek Sharma Record: हैदराबाद में रनों की बरसात, अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी से रिकॉर्ड ध्वस्त
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 22 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल