India vs South Africa 2023-24: साउथ अफ्रीका के खिलाफ व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेलेंगे विराट कोहली, रोहित शर्मा- रिपोर्ट

Published : Nov 29, 2023, 01:11 PM IST
India-vs-South-Africa-2023

सार

India tour of South Africa: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को अगले महीने से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मैच खेलने हैं। ऐसे में दिग्गज खिलाड़ियों के इस सीरीज को मिस करने की खबरें सामने आ रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी फिलहाल रेस्ट मोड में चल रहे हैं। विराट कोहली जहां अपने ऐड असाइनमेंट पूरे कर रहे हैं, तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी इस समय ब्रेक पर चल रहे हैं। ऐसे में दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की t20 सीरीज से ब्रेक ले लिया है और अब कहा जा रहा है कि अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली t20 सीरीज में भी भारतीय टीम के यह दिग्गज खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका t20 सीरीज

भारतीय टीम दिसंबर के महीने में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। जहां पर भारत को 10 दिसंबर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की t20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज का आयोजन भी किया जाएगा। लेकिन कहा जा रहा है कि t20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल नहीं होगा। इस बार टीम नए खिलाड़ियों को मैदान पर उतारेगी। बीसीसीआई की ओर से जल्द ही टीम का अनाउंसमेंट किया जाएगा। हालांकि, कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेंगे।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका 2023-24 सीरीज शेड्यूल

भारत साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला 10 दिसंबर, रविवार को डरबन में भारतीय समायानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी-20 मैच 12 दिसंबर को केबरहा में 8:30 बजे से होगा। वहीं, तीसरा और अंतिम टी-20 मुकाबला 14 दिसंबर, गुरुवार को जोहनिसबर्ग में होगा।

इसके बाद भारतीय टीम 17, 19 और 21 दिसंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। उसके बाद दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर को सेंचुरियन में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट मैच केप टाउन में 3 जनवरी 2024 से शुरू होगा।

और पढे़ं- India vs Australia 3rd T20I: ग्लेन मैक्सवेल ने आखिरी गेंद पर दिलाई जीत, आस्ट्रेलिया ने तीसरे मैच में की वापसी

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ: वेलिंगटन में बारिश ने बढ़ाई फैंस की टेंशन, फैंस बोले- RO-KO का बल्ला आज मचाएगा तूफान
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, बारिश के चलते सिर्फ इतने ओवर का होगा मैच