IND vs SL 1st Test: 600वें टेस्ट में उतरेगी टीम इंडिया, गॉल में श्रीलंका से होगी बड़ी टक्कर

Published : Aug 15, 2026, 08:14 AM IST
India vs Sri Lanka Test match

सार

IND vs SL 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त 2026 से गॉल में पहला टेस्ट खेला जाएगा। यह भारत का 600वां टेस्ट मैच होगा। जानिए मैच की पूरी डिटेल, गॉल की पिच, WTC समीकरण और शुभमन गिल की संभावित प्लेइंग XI

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है, क्योंकि यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मैच होगा। भारत ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेला था। अब करीब 94 साल बाद भारतीय टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रही है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। गिल की कोशिश होगी कि इस खास मैच को जीत के साथ यादगार बनाया जाए।

गॉल में भारत के सामने बड़ी चुनौती

भारत के लिए गॉल की परिस्थितियां आसान नहीं होंगी। यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। श्रीलंका के प्रभात जयसूर्या और रमेश मेंडिस भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। गॉल में श्रीलंका का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। 1998 के बाद से यहां खेले गए 49 टेस्ट मैचों में श्रीलंका ने 27 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में घरेलू परिस्थितियों का फायदा मेजबान टीम को मिल सकता है।

क्या विराट की कप्तानी वाला रिकॉर्ड दोहरा पाएंगे शुभमन गिल?

भारतीय टीम के लिए एक अच्छी याद 2017 की है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था और टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। अब शुभमन गिल की टीम भी उसी तरह की शानदार शुरुआत करना चाहेगी। इस सीरीज में जीत भारत के लिए सिर्फ प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है, बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है।

और पढे़ं- India vs Sri Lanka Test Live: 15 अगस्त को पहला मैच, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

WTC फाइनल की राह में हर जीत जरूरी

भारत फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर है। टीम ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ रहा है। भारत को इस WTC चक्र में अभी 9 टेस्ट और खेलने हैं। इनमें श्रीलंका के खिलाफ 2, न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर 5 टेस्ट शामिल हैं। तीसरे लगातार WTC फाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत को बाकी 9 मैचों में से कम से कम 6-7 मुकाबले जीतने होंगे। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज भारत के लिए बेहद अहम है।

श्रीलंका के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग XI?

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

भारत-श्रीलंका टेस्ट को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट कब खेला जाएगा?

पहला टेस्ट 15 अगस्त 2026 से गॉल में खेला जाएगा।

2. भारत का यह कौन सा टेस्ट मैच होगा?

यह भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच होगा।

3. WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को क्या करना होगा?

भारत को बचे हुए 9 टेस्ट में लगभग 6-7 मैच जीतने की जरूरत होगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs Sri Lanka Test Live: 15 अगस्त को पहला मैच, यहां देखें लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
ना CSK, ना KKR! हार्दिक पांड्या के इस टीम में लौटने के सबसे ज्यादा चांस, अश्विन ने बताया कारण