श्रीलंका की धरती से भारत की जीत की हुंकार, गौतम गंभीर बोले- विरोधियों को देंगे मुंह तोड़ जवाब

Published : Aug 06, 2026, 01:41 PM IST
gautam gambhir motivational speech

सार

India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में जोश भर दिया। वायरल वीडियो में उन्होंने खिलाड़ियों से हर चुनौती का डटकर सामना करने और विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने का मैसेज दिया।

Gautam Gambhir Viral Video: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है और उसने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इन चर्चाओं पर ध्यान देने के बजाय खिलाड़ियों में जोश भरने का काम किया। बीसीसीआई का शेयर किया गया उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

श्रीलंका फतह का मंत्र, खिलाड़ियों में भरा जोश

बीसीसीआई के ऑफिशियल पेज पर शेयर किए गए वीडियो में सबसे पहले गौतम गंभीर ने टीम के नए खिलाड़ियों सारांश जैन और आकिब नबी का स्वागत किया। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है। इसके बाद गंभीर ने नए फील्डिंग कोच सुभादीप घोष का भी स्वागत किया और कहा कि उनका अनुभव और समर्पण टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।

 

इसके बाद गंभीर ने पूरी टीम को संबोधित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि मैदान पर उतरते समय हर खिलाड़ी को अपना 100 प्रतिशत देना होगा। उन्होंने कहा-

"हम सभी जानते हैं कि हम किसके लिए खेल रहे हैं और हमारा लक्ष्य क्या है। इसलिए हर खिलाड़ी को अपनी पूरी ताकत के साथ मेहनत करनी होगी और अपनी सीमाओं से आगे बढ़ना होगा।"

 

गंभीर बोले- विरोधियों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

गौतम गंभीर ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि 15 अगस्त की सुबह जब पहला टेस्ट शुरू होगा, तब चाहे भारत पहले बल्लेबाजी करे या गेंदबाजी, टीम को हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि मैदान पर आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करना है और विरोधी टीम को अपने प्रदर्शन से मुंहतोड़ जवाब देना है। उनका साफ मैसेज था कि टीम को आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरना होगा और जीत के इरादे से खेलना होगा।

और पढे़ं- 'I don't Agree', गौतम गंभीर ने क्यों कहा ऐसा...

7 अगस्त से होगा प्रैक्टिस मैच

दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत 7 अगस्त से एक प्रैक्टिस मैच खेलेगा। यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय में भारतीय बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ संघर्ष करते दिखाई दिए हैं। श्रीलंका की पिचें स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती हैं। इसी वजह से कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल समेत कई बल्लेबाज श्रीलंका रवाना होने से पहले ही स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ प्रैक्टिस कर चुके हैं।

सिर्फ तीन खिलाड़ियों के पास श्रीलंका का अनुभव

मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम में केवल केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेला है। बाकी अधिकांश खिलाड़ियों के लिए यह दौरा बिल्कुल नया अनुभव होगा। ऐसे में टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजी के अनुसार खुद को जल्दी ढालने की होगी। भारतीय टीम इस सीरीज में जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत करना चाहेगी और हाल के खराब टेस्ट प्रदर्शन को पीछे छोड़ने की कोशिश करेगी।

भारत-श्रीलंका सीरीज को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज कब शुरू होगी?

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होगी।

2. गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को क्या मैसेज दिया?

उन्होंने खिलाड़ियों से मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहने, 100% देने और हर चुनौती का डटकर सामना करने को कहा।

3. श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव किन भारतीय खिलाड़ियों के पास है?

केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के पास श्रीलंका में टेस्ट खेलने का अनुभव है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

एमएस धोनी के कमरे का था खास नियम, अजिंक्य रहाणे ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
अब नहीं चलेगा फिटनेस का ड्रामा! BCCI ने खिलाड़ियों के लिए बनाए सख्त नियम