Ind vs WI Live Streaming: मुफ्त में कब-कहां देखें भारत-वेस्टइंडीज का रोमांचक मुकाबला

Published : Sep 27, 2026, 12:51 PM IST
india vs west indies match live streaming

सार

India vs West Indies 1st ODI LIVE Streaming: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। जानें मैच का समय, TV चैनल और JioHotstar लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत रविवार, 27 सितंबर से होने जा रही है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में लंबे समय बाद अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में वापसी करेंगे। दोनों खिलाड़ी पहले मुकाबले में अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए अहम योगदान देने की कोशिश करेंगे। भारत की टीम में एक और अनुभवी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं। जडेजा पिछली वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। अगर आप भी इस रोमांचक मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो जानिए पूरी डिटेल।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे कब होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे रविवार, 27 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे कहां होगा?

पहला वनडे मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?

भारत के समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 2:00 बजे (IST) शुरू होगा। मैच का टॉस निर्धारित शुरुआत से 30 मिनट पहले होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे किस TV चैनल पर देखें?

भारत में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर किया जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत में इस मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यानी क्रिकेट फैंस मोबाइल और अन्य समर्थित डिवाइस पर JioHotstar के जरिए मुकाबला लाइव देख सकेंगे।

शुभमन गिल की कप्तानी में उतरेगा भारत

भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। हालांकि, टीम इस सीरीज में कुछ नियमित खिलाड़ियों के बिना मैदान पर उतरेगी। इनमें से कई खिलाड़ी एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज कुछ नए खिलाड़ियों को मौका देने और अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण होगी।

वेस्टइंडीज का हालिया रिकॉर्ड कैसा है?

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम हाल के समय में अच्छे प्रदर्शन के लिए संघर्ष करती रही है। टीम ने 2025 के बाद से कोई भी वनडे सीरीज नहीं जीती है।अब वेस्टइंडीज की कोशिश भारत के खिलाफ सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने की होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स/ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान-विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रॉस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, जेयडन सील्स/शमर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ, वाइटल लॉज।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs West Indies ODI: कहां पार्क होगी आपकी कार और कौन सा रास्ता रहेगा बंद? जानें पूरी डिटेल
India Vs West Indies: स्टेडियम जाने से पहले जान लें ये नियम, मैच में इन चीजों पर है सख्त पाबंदी