IND vs WI 3rd T20 LIVE STREAMING: फ्री में कब-कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का मैच

Published : Oct 11, 2026, 06:34 PM ISTUpdated : Oct 11, 2026, 06:41 PM IST
ind vs wi 3rd T20 free live streaming

सार

IND vs WI 3rd T20: भारत-वेस्टइंडीज का तीसरा टी20 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा। जानें मैच का समय, स्टेडियम और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल।

IND vs WI 3rd T20 LIVE STREAMING: भारत-वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने पर होंगी, जबकि वेस्टइंडीज की टीम अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। पिछले मुकाबले में जीत दर्ज करके वेस्टइंडीज ने सीरीज 1-1 से बराबर कर दी थी। ऐसे में तीसरा टी20 दोनों टीमों के लिए काफी अहम होगा। ऐसे में अगर आप भी इस मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जानिए फ्री में कहां-कैसे देखें मुकाबला।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच 11 अक्टूबर (रविवार) को खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा। हालांकि, मैच का टॉस मैच शुरू होने के आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे हुआ। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

भारत में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच किस टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव दिखाया जाएगा।

भारत में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच कहां देखा जा सकता है?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

शाई होप टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा

  • वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप मौजूदा भारत दौरे पर शानदार फॉर्म में हैं। वह अब तक टी20 इंटरनेशनल और वनडे मुकाबलों में कुल तीन शतक लगा चुके हैं।
  • पिछले मैच में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से भारतीय गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। रांची में खेले गए पिछले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 250 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। कप्तान शाई होप ने केवल 45 गेंदों में शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
  • इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। शाई होप की शानदार फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय है। वह वनडे और टी20 इंटरनेशनल, दोनों प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे मुकाबले में भी भारतीय गेंदबाजों को उन्हें जल्दी आउट करने की रणनीति बनानी होगी।

भारत को गेंदबाजी में करना होगा सुधार

  • इस टी20 सीरीज में भारतीय गेंदबाजी अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। रांची में वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य हासिल कर भारतीय गेंदबाजों की कमजोरियों को उजागर कर दिया था।
  • भारतीय टीम को अपने प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कमी भी खल रही है। ऐसे में अन्य गेंदबाजों को अपनी जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभानी होगी। अगर भारत को घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज में हार से बचना है, तो गेंदबाजी में सुधार करना बेहद जरूरी होगा।
  • इंदौर में होने वाले तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी। वहीं, वेस्टइंडीज की कोशिश पिछले मैच के प्रदर्शन को दोहराकर सीरीज में बढ़त बनाने की होगी।

भारत प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

वेस्टइंडीज प्लेइंग 11

शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, कीमो पॉल, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs WI 3rd T20: भारत-वेस्टइंडीज तीसरा T20 आज, मैच से पहले कैसी है पिच-मौसम का हाल?
India vs West Indies Live Streaming: ₹1 वाले ऑफर से कैसे देखें तीसरा टी20 मैच?