India vs West Indies Live Commentary: रास्ते में वीडियो नहीं देख सकते? मोबाइल ऐसे सुनें फ्री लाइव कमेंट्री

Published : Oct 09, 2026, 05:10 PM IST
India vs West Indies

सार

India vs West Indies 2nd T20 Live Score: भारत-वेस्टइंडीज मैच के समय रास्ते में हैं? वीडियो के बदले जानिए फोन पर फ्री बॉल-बाय-बॉल लाइव कमेंट्री सुनने का तरीका।

IND vs WI 2nd T20 Live Updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7:00 बजे से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 6:30 बजे टॉस होना है। पहले मैच में धमाकेदार जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। अगर आप मैच के टाइम ऑफिस से घर लौट रहे हैं, मेट्रो-बस में सफर कर रहे हैं या बाइक-कार ड्राइव कर रहे हैं और स्क्रीन पर वीडियो नहीं देख सकते, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन पर बिना किसी रुकावट के गेंद-दर-गेंद लाइव कमेंट्री बिल्कुल मुफ्त में सुन सकते हैं। जानिए सिंपल तरीका...

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव कमेंट्री सफर में क्यों बेस्ट है?

गाड़ी चलाते समय या भीड़भाड़ में वीडियो देखना न सिर्फ रिस्की है, बल्कि कमजोर नेटवर्क में बार-बार बफरिंग भी झेलनी पड़ती है। ऐसे में लाइव ऑडियो कमेंट्री के दो सबसे बड़े फायदे हैं। पहला वीडियो स्ट्रीमिंग में 1-2GB डेटा उड़ जाता है, जबकि ऑडियो में 3 घंटे का पूरा मैच महज 30 से 50MB में निपट जाता है। दूसरा कम नेटवर्क में भी स्मूथ मैच चलता है। मतलब 2G या कमजोर 4G सिग्नल पर भी आवाज बिना रुके साफ सुनाई देती है।

भारत vs वेस्टइंडीज: मोबाइल पर फ्री लाइव कमेंट्री सुनने के 3 तरीके

'न्यूज ऑन एयर' (NewsOnAir) सरकारी ऐप

  • प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से प्रसार भारती का आधिकारिक NewsOnAir ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलकर All India Radio (AIR) सेक्शन में जाएं।
  • यहां 'Sports' या नेशनल चैनल चुनें। ऑल इंडिया रेडियो पर भारत के अंतरराष्ट्रीय मैचों की हिंदी और अंग्रेजी में बॉल-बाय-बॉल आंखों देखा हाल मुफ्त में सुनाया जाता है।

प्रसार भारती स्पोर्ट्स का आधिकारिक यूट्यूब चैनल

  • अगर कोई नया ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते, तो फोन में YouTube खोलें।
  • Prasar Bharati Sports या Akashvani AIR के ऑफिशियल चैनल पर जाएं।
  • मैच शुरू होते ही वहां 'Live Audio Commentary' का आधिकारिक स्ट्रीम शुरू हो जाता है। आप स्क्रीन लॉक करके (या इयरफोन लगाकर) आराम से मैच सुन सकते हैं।

स्पोर्ट्स ऐप्स का ऑडियो फीचर

  • Cricbuzz जैसे क्रिकेट ऐप्स पर भी मैच के दौरान लाइव ऑडियो स्पेस और टेक्स्ट कमेंट्री का ऑप्शन मिलता है।
  • इसे ऑन करके आप हिंदी या इंग्लिश में हर गेंद का हाल और एक्सपर्ट्स की राय तुरंत सुन सकते हैं।

भारत-वेस्टइंडीज मैच अगर वीडियो ही देखना हो, तो कहां देखें?

  • मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव स्ट्रीमिंग: भारत में इस टी20 सीरीज की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग आधिकारिक रूप से JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • टीवी पर लाइव टेलीकास्ट: अगर आप घर पर टीवी स्क्रीन के सामने हैं, तो Star Sports Network के चैनलों पर शाम 7:00 बजे से मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। भारत-वेस्टइंडीज मैच की लाइव रेडियो कमेंट्री का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो (प्रसार भारती) के आधिकारिक दिशा-निर्देशों और उपलब्धता पर निर्भर करता है। आधिकारिक वीडियो स्ट्रीमिंग सिर्फ JioHotstar और टीवी प्रसारण Star Sports Network पर उपलब्ध है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs WI 2nd T20 Live Streaming: मुफ्त में कहां-कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज मैच
IND vs WI 2nd T20: भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 आज, मैच से पहले कैसी है पिच? मौसम अपडेट-प्लेइंग XI