IND vs WI Toss Update: भारत ने टॉस जीत फील्डिंग चुनी, कैसी है पिच, मौसम अपडेट और प्लेइंग XI

Published : Mar 01, 2026, 04:00 PM ISTUpdated : Mar 01, 2026, 04:02 PM IST
Ind vs WI match today

सार

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और वेस्ट इंडीज के बीच सेमीफाइनल की रेस का निर्णायक मुकाबला 1 मार्च को कोलकाता में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों के दो-दो अंक हैं। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली बाहर हो जाएगी।

IND vs WI T20 World Cup Super 8 Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 1 मार्च को भारत का मुकाबला वेस्ट इंडीज से है। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच 'करो या मरो' यानी क्वार्टरफाइनल की तरह है। दोनों टीमें दो-दो पॉइंट्स के साथ बराबरी पर हैं और आज के मैच में जो भी जीतेगा, वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। वहीं, हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा और ऐसी कंडीशन में भारत और वेस्ट इंडीज के तीन-तीन पॉइंट्स होंगे, लेकिन वेस्ट इंडीज बेहतर नेट रन रेट से बाजी मार सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।

Ind vs WI Weather Update: कोलकाता में कैसा है मौसम?

भारत इस मुकाबले में बिना खेले सिर्फ एक ही कंडीशन में बाहर हो सकता है, कि मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाए। हालांकि, कोलकाता में बारिश की कोई संभावना दूर-दूर तक नहीं है। रविवार शाम कोलकाता में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमाचंक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Ind vs WI Toss Update: कितने बजे होगा टॉस?

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले में टॉस शाम 6.30 बजे हुआ। सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शाम के समय हल्की ओस पड़ने की संभावना भी है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। भारतीय बॉलर्स को अब अच्छी तैयारी के साथ आना होगा और वेस्टइंडीज के बैट्समैन को कंट्रोल में रखने के लिए अपने प्लान को ठीक से लागू करना होगा। 

Ind vs WI Pitch Report: मैच से पहले कैसी है पिच?

वेस्टइंडीज के कोच डैरेन सैमी के मुताबिक पिच सूखी लग रही है। यानी इस ड्राइ विकेट पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। हालांकि, आउटफील्ड तेज होने से इस पिच पर एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। बता दें कि वेस्टइंडीज के बैट्समैन अपनी जबरदस्त हिटिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। यही बात विंडीज को बाकियों से अलग करती है। 

इतिहास खुद को दोहरा सकता है: डैरेन सैमी

कोलकाता में भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप सुपर 8 के अपने मैच से पहले, वेस्टइंडीज के हेड कोच डैरेन सैमी ने चेतावनी देते हुए कहा, इतिहास खुद को दोहरा सकता है। खास बात यह है कि सैमी की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज ने मुंबई में T20 वर्ल्ड कप 2016 के सेमीफाइनल में भारत को 7 विकेट से हराया था। सैमी ने मैच से पहले कहा, एक कहावत है कि इतिहास खुद को दोहरा सकता है, भले ही वह जगह अलग हो। लेकिन ये दो अलग टीमें हैं।

भारत vs वेस्ट इंडीज: हेड-टू-हेड

दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 30 T20I मैच खेले हैं, जिनमें भारत ने 19 जीते हैं, जबकि वेस्ट इंडीज को 10 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में, इंडिया ने दो जीते हैं और तीन हारे हैं। हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड बेहतर है। दोनों टीमें वर्ल्ड कप में 4 बार भिड़ीं, 3 मैच विंडीज ने जीते और महज 1 में भारत को जीत मिली। दोनों टीमें 2016 के सेमीफाइनल में आखिरी बार भिड़ी थीं, तब वेस्टइंडीज ने 3 ही विकेट खोकर 193 रन का टारगेट हासिल कर लिया था।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-11

शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज/अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 2nd May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 2 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match DC vs RR, जानें 43वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स