Published : Sep 16, 2026, 09:35 PM ISTUpdated : Sep 16, 2026, 09:41 PM IST
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए बुधवार 16 सितंबर को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। 27 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज के तीन वनडे मुकाबले तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे।
रोहित शर्मा ने 2027 ODI वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन भारतीय टीम की आगे की योजना को लेकर अहम संकेत माना जा रहा है। विराट कोहली को भी वनडे टीम में जगह मिली है।
27
शुभमन गिल वनडे तो श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कैप्टन
भारत की वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल के पास रहेगी। वहीं, टी20 टीम की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर संभालेंगे। बता दें कि रोहित शर्मा को अक्टूबर 2025 में ODI कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई थी। हालांकि, इसके बाद भी रोहित ने वनडे क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया और अपनी उपलब्धता बनाए रखी।
37
हार्दिक पंड्या को वनडे और टी20 टीम में मौका नहीं
हार्दिक पंड्या की फिटनेस और उपलब्धता चयनकर्ताओं के लिए अहम सवालों में से एक थी। उन्होंने IPL 2026 के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए हार्दिक का चयन हुआ था, लेकिन पैर की चोट के कारण वह सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए थे। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, औकिब नबी, यशस्वी जायसवाल और नमन धीर।
57
भारत की T20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतिश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
67
भारत बनाम वेस्टइंडीज ODI सीरीज का शेड्यूल
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा।
पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 — तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 — गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 — न्यू चंडीगढ़
77
भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज का शेड्यूल
तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद पांच मैचों की T20I सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाएगा।
पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 — लखनऊ
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 — रांची
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 — इंदौर
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 — हैदराबाद
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 — बेंगलुरु
🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.