MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • 40+ की उम्र के बाद भी बरपा कहर! वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

40+ की उम्र के बाद भी बरपा कहर! वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज

ODI Century: 'Age is just a number' यह कहावत आपने सुनी होगी। वनडे क्रिकेट में भी कई ऐसे खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने बढ़ती उम्र के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया। आइए जानते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले क्रिकेटर्स के बारे में।

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Sep 05 2026, 11:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
1. खुर्रम खान (यूएई)
Image Credit : X

1. खुर्रम खान (यूएई)

यूएई के पूर्व कप्तान खुर्रम खान इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 30 नवंबर 2014 को दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ 43 साल 162 दिन की उम्र में नाबाद 132 रन बनाए थे। इस शानदार पारी के साथ वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
2. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
Image Credit : X

2. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)

श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 28 जनवरी 2009 को दांबुला में भारत के खिलाफ 39 साल 212 दिन की उम्र में 107 रन की शानदार पारी खेली थी। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर जयसूर्या ने इस मैच में भारतीय गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला और साबित किया कि उम्र उनके खेल पर कोई असर नहीं डाल सकती।

और पढे़ं- Women’s Asia Cup 2026: भारत पाकिस्तान की बड़ी टक्कर, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबला

35
3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
Image Credit : X

3. क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

'यूनिवर्स बॉस' के नाम से मशहूर क्रिस गेल हमेशा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 27 फरवरी 2019 को सेंट जॉर्ज में इंग्लैंड के खिलाफ 39 साल 159 दिन की उम्र में 162 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान गेल ने चौकों और छक्कों की बरसात कर दी। उनकी पावर हिटिंग आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी में गिनी जाती है।

45
4. रिची बैरिंगटन (स्कॉटलैंड)
Image Credit : X

4. रिची बैरिंगटन (स्कॉटलैंड)

स्कॉटलैंड के अनुभवी बल्लेबाज रिची बैरिंगटन ने इसी साल 13 अगस्त 2026 को कनाडा के खिलाफ डंडी में शानदार शतक लगाया। उन्होंने 39 साल 132 दिन की उम्र में 120 रन बनाए। इस पारी में उनके अनुभव, धैर्य और बेहतरीन तकनीक की शानदार झलक देखने को मिली।

55
5. एड जॉयस (आयरलैंड)
Image Credit : X

5. एड जॉयस (आयरलैंड)

आयरलैंड के दिग्गज बल्लेबाज एड जॉयस ने 11 जनवरी 2018 को दुबई में यूएई के खिलाफ 39 साल 111 दिन की उम्र में 116 रन की शानदार पारी खेली थी। दबाव भरे मुकाबले में एड जॉयस ने संयम और अनुभव का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

वनडे क्रिकेट को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं?

यूएई के पूर्व कप्तान खुर्रम खान ने 43 साल 162 दिन की उम्र में शतक लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया।

2. क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा उम्र में वनडे शतक कब लगाया था?

क्रिस गेल ने 27 फरवरी 2019 को इंग्लैंड के खिलाफ 162 रन की पारी खेली थी।

3. इस लिस्ट में कौन-कौन से बल्लेबाज शामिल हैं?

खुर्रम खान, सनथ जयसूर्या, क्रिस गेल, रिची बैरिंगटन और एड जॉयस इस लिस्ट में शामिल हैं।

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्ष 2015 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2020 से वे एशियानेट न्यूज़ हिंदी से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफस्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कंटेंट तैयार करती हैं। पहले वे पत्रिका, न्यूज़ डीएनए, और भारत समाचार जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं। फीचर स्टोरी लिखने में उनकी विशेष विशेषज्ञता है। शैक्षणिक रूप से उन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स के साथ एमबीए (एचआर और मार्केटिंग) भी किया है, जो उनके प्रोफेशनल अप्रोच को मजबूत बनाता है।
क्रिकेट समाचार
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
IND vs WI 3rd T20: आज खत्म होगा वैभव सूर्यवंशी का इंतजार? जानें प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं
Recommended image2
IND vs WI 3rd T20: बल्ले से फ्लॉप, गेंद से लुटाए रन...तीसरे टी20 से बाहर होगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी!
Recommended image3
IND vs WI 3rd T20: इंदौर में कल भिड़ेंगी भारत वेस्टइंडीज की टीमें, जानें मैच का समय और वेन्यू
Recommended image4
मैदान पर जीत, इंस्टाग्राम पर जवाब! क्या है शुभमन गिल और शाई होप के बीच खुली जंग
Recommended image5
IND vs WI: इन 5 कारणों से रांची में हारी टीम इंडिया, कप्तान श्रेयस अय्यर की इस गलती पर भी उठे सवाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved