टीम इंडिया का जिम्बाब्बे दौरा: संजू सैमसन की छुट्टी, श्रेयस अय्यर कप्तान; 3 नए चेहरों की एंट्री

Published : Jul 06, 2026, 08:48 PM IST
India vs Zimbabwe T20I Squad

सार

India vs Zimbabwe T20I Squad: खराब फॉर्म के चलते संजू सैमसन टीम से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर कप्तान होंगे, जबकि 3 प्लेयर्स को पहली बार मौका मिला।

India vs Zimbabwe T20I Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस महीने के आखिर में जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत आगरकर की अगुवाई में चुनी गई 15 सदस्यीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इस टीम में सबसे बड़ा फैसला संजू सैमसन को बाहर करना रहा। खराब फॉर्म के कारण विकेटकीपर-बल्लेबाज को टीम में जगह नहीं मिली। वहीं, युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपना स्थान बरकरार रखा है।

संजू सैमसन खराब फॉर्म की वजह से हुए बाहर

संजू सैमसन का हालिया प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, जिसका असर टीम चयन पर भी पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 7 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया था। इसके बाद उन्हें दूसरे टी20 मुकाबले की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया। इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। उन्होंने दोनों मैचों में 0 और 5 रन बनाए थे। हालांकि, सैमसन ने भारत की हालिया टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुने गए थे, लेकिन उसके बाद वह अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके। इसी वजह से इस बार उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।

वैभव सूर्यवंशी ने बरकरार रखी अपनी जगह

इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम का हिस्सा बनाया है।

3 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका

इस टी20 सीरीज के लिए तीन खिलाड़ियों को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में चुना गया है। राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, जिन्हें हाल ही में श्रीलंका में हुई ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम में जगह मिली थी, अब पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने हैं। घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले यश ठाकुर को भी पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पंजाब के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्हें पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है।

मयंक यादव की टीम इंडिया में वापसी

तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है। वह साल 2024 के बाद पहली बार राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बने हैं।

भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का कार्यक्रम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। मैचों की तारीखें इस प्रकार हैं—

  • 23 जुलाई
  • 25 जुलाई
  • 27 जुलाई

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की T20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

वैभव सूर्यवंशी

अभिषेक शर्मा

तिलक वर्मा (उपकप्तान)

ईशान किशन (विकेटकीपर)

शिवम दुबे

सूर्यांश शेडगे

रिंकू सिंह

हर्ष दुबे

वरुण चक्रवर्ती

प्रिंस यादव

यश ठाकुर

अशोक शर्मा

मयंक यादव

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

जिम्बाब्वे के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और शिवम दुबे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

सबसे ज्यादा ICC ट्रॉफी जीतने वाला देश कौन? जानिए भारत किस नंबर पर है
LIVE मैच के दौरान पिच पर गिरा क्रिकेटर, ऑन द स्पॉट मौत-वायरल VIDEO ने झकझोरा