IND W vs PAK W: आज के मुकाबले में टॉस कौन जीता?

Published : Oct 05, 2025, 02:47 PM ISTUpdated : Oct 05, 2025, 02:57 PM IST
IND W vs PAK W

सार

IND W vs PAK W: भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीचहाई वोल्टेज मुकाबले कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तान की कप्तान ने तो जीत कर पहले बल्लेबाजी करने के लिए भारतीय टीम को आमंत्रित किया है। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव देखने को मिले हैं। 

Womens ODI World Cup 2025 IND w vs PAK W: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान महिला टीम की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला की शुरुआत दोपहर 3:00 से होगी। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है, जबकि भारतीय प्लेइंग 11 में भी रेणुका सिंह की वापसी हुई है। रेणुका पहले मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेली थीं। हालांकि भारतीय टीम उस मुकाबले में जीत दर्ज की थी। वहीं, पाकिस्तान अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ हार कर आ रही है।

स्मृति मंधाना पर होंगी भारतीय फैंस की नजरें

पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में भारतीय टीम की स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना पर सभी भारतीय फैंस की निगाहें रहने वाली हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले मुकाबले में स्मृति का बल्ला नहीं चला था और सिर्फ आठ रन बनाकर वह आउट हो गईं थीं। लेकिन उनका हालिया फॉर्म बेहद ही कमाल कर रहा है। ऐसे में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ उनके बल्ले से एक लाजवाब शतकीय पारी की उम्मीद है। स्मृति भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी हैं।

और पढ़ें- भारत बनाम पाकिस्तान महिला हेड टू हेड रिकॉर्ड, हर बार मुंह की खाने को तैयार रही पाकिस्तानी टीम

दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह बन सकती हैं गेम चेंजर

इसके अलावा रेणुका सिंह की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो गई है, जो श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रही थीं। उनकी जगह अमनजोत कौर को मौका मिला था। हालांकि, अमनजोत ने भी 56 रनों की महत्वपूर्ण खेली थी। लेकिन, कप्तान हरमनप्रीत ने कहा कि उनकी तबीयत खराब होने के चलते रेणुका को मौका मिला है। ऐसे में रेणुका भी बताओ तेज गेंदबाज पाकिस्तान के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। वही दीप्ति शर्मा श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बनी थीं। कोलंबो के मैदान पर भी उनके स्पिन का जादू चल सकता है।

भारतीय महिला टीम प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, रिचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नल्लपुरेड्डी चरनी।

पाकिस्तान महिला टीम प्लेइंग 11: मुनीबा अली, सदफ शमस, सीडरा अमीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), आर शमीम, एस नवाज (विकेटकीपर), डीयाना बेग, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

और पढ़ें- IND W vs PAK W: हाथ क्या मिलेंगे... भारत के सामने पाकिस्तान का लेवल भी जीरो, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स