विमेंस टी20 एशिया कप 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत vs थाईलैंड मुकाबला?

Published : Aug 30, 2026, 09:34 AM IST
India Women vs Thailand Women

सार

India Women vs Thailand Women: विमेंस टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ करेगी। जानिए मैच का समय, लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग, संभावित प्लेइंग XI और दोनों टीमों की पूरी जानकारी।

Women's Asia Cup 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 30 अगस्त से वूमेन्स टी20 एशिया कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला थाईलैंड के खिलाफ होगा। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में होगी। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेगी। पिछले सीजन में भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस बार भारतीय टीम की नजर चौथी बार वूमेन्स टी20 एशिया कप जीतने पर है। वहीं, थाईलैंड की टीम भी भारत को कड़ी चुनौती देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम थाईलैंड मुकाबला?

भारत और थाईलैंड के बीच यह मुकाबला 30 अगस्त, रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

मैच शुरू होगा: रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

टॉस होगा: शाम 7:30 बजे

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा, एशियानेट न्यूज हिंदी की वेबसाइट पर भी आप मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले पढ़ सकते हैं।

भारतीय महिला टीम की ताकत

भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी मजबूत मानी जा रही है। पारी की शुरुआत स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा करेंगी। जेमिमा रोड्रिग्स की गैरमौजूदगी में प्रतिका रावल को टीम में मौका मिला है और वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकती हैं। इसके अलावा ऋचा घोष से भी टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जानी जाती हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा टीम की सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल हैं। दोनों बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं। गेंदबाजी में रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, राधा यादव और श्री चरणी भारतीय टीम की बड़ी ताकत होंगी। खासकर दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है।

और पढे़ं- Women's Asia Cup 2026: 9 दिन में दो बार हो सकती है भारत पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब होगा महामुकाबला

थाईलैंड को हल्के में नहीं ले सकती टीम इंडिया

भारतीय टीम के लिए थाईलैंड को हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकती है। थाईलैंड ने हाल ही में शानदार प्रदर्शन करते हुए वूमेन्स प्रीमियर कप का खिताब जीता था। टीम की अनुभवी स्पिनर थिपचा पुथावोंग और ऑफ स्पिनर ओनिचा कामचोम्फू शानदार फॉर्म में हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज नन्नापत कोनचारोएनकाई टीम की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम को हर विभाग में अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा।

भारत बनाम थाईलैंड टीम

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कामलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

थाईलैंड: नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चंथम, चानिदा सुथिरुआंग, सुलेपोर्न लाओमी, ओनिचा कामचोम्फु, थिपचा पुथावोंग, फन्निता माया, एफिसारा सुवानचोनराथी, सुनीदा चतुरोंग्रट्टाना, चयनिसा फेंगपैन, नन्नाफाट चाइहान, कोरानित सुवानचोनराथी, थानराडा सीसावन और नाओमी हैमिल्टन।

वूमेन्स एशिया कप 2026 को लेकर पूछे जाने वाले सवाल

1. भारत और थाईलैंड के बीच मैच कब खेला जाएगा?

यह मुकाबला 30 अगस्त 2026 को रात 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

2. भारत और थाईलैंड मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

3. भारत की कप्तानी कौन कर रही हैं?

वूमेन्स टी20 एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद BCCI ने खिलाड़ियों को क्यों बुलाया बेंगलुरु? जानिए बड़ी वजह
कप्तान शुभमन गिल का लग्जरी अंदाज, करोड़ों की Mercedes कार में आए नजर- कीमत उड़ा देगी होश