India vs Australia Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबला देखने लॉर्ड्स पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा। जानिए दोनों का स्टाइलिश लुक, मैच का पूरा हाल और भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने की कहानी।

Virat Kohli Anushka Sharma: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 28 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए अहम मुकाबले में भारतीय महिला टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना भी टूट गया। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत कौर की शानदार अर्धशतकीय पारी और दीप्ति शर्मा की बेहतरीन गेंदबाजी ने फैंस का दिल जीत लिया। इस बड़े मुकाबले को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे। उनके अलावा कई पूर्व क्रिकेटर भी भारतीय महिला टीम का हौसला बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद रहे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

लॉर्ड्स में नजर आए विरुष्का

भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री के साथ भारतीय महिला टीम को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। विराट कोहली ने कैरेमल ब्राउन रंग की ओवरसाइज शर्ट के साथ व्हाइट पैंट पहनी थी, जिसमें उनका कैजुअल और स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला। वहीं, अनुष्का शर्मा लाइट ब्लू रंग की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को ब्लू कैप और ओपन हेयर के साथ पूरा किया। दोनों के हाथ में नाम जप काउंटर और गले में तुलसी की माला भी दिखाई दी। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और लाखों लोग इन्हें पसंद कर चुके हैं। विराट और अनुष्का के अलावा टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी भारतीय महिला टीम का समर्थन करने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे।

Scroll to load tweet…

और पढे़ं- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया ने भारत को किया बाहर, लेकिन दीप्ति शर्मा ने रच दिया इतिहास

View post on Instagram

भारत का सेमीफाइनल का सपना रह गया अधूरा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में 56 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्स ने भी 30+ रनों से ज्यादा का योगदान दिया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 4 विकेट खोकर 172 रन बना लिए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-ए में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि भारत का टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने का सपना अधूरा रह गया।