17 साल बाद टी20 विश्व कप विजेता बने भारत ने किया वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के रिकॉर्ड की बराबरी, देखिए कब-कब कौन देश बना चैंपियन

Published : Jun 30, 2024, 12:44 AM ISTUpdated : Jun 30, 2024, 01:51 AM IST
T20 World Cup 2024

सार

17 साल बाद भारत टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का सपना साकार हुआ है। बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने सात रनों से यह जीत हासिल की है।

India won T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल मुकाबला में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराने के साथ चैंपियन का खिताब हासिल कर लिया है। 17 साल बाद भारत टी20 वर्ल्ड कप का चैंपियन बना है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का सपना साकार हुआ है। भारत और दक्षिण अफ्रीका (India VS South Africa) के बीच बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने सात रनों से यह जीत हासिल की है।

कब शुरू हुआ था टी20 वर्ल्ड कप?

टी20 विश्व कप की शुरूआत 2007 में हुआ था। इस फार्मेट के पहले वर्ल्ड कप का विजेता भारत ही था। भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर 2007 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था। हालांकि, दूसरा टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता। इसी तरह 2010 में हुए टी20 वर्ल्ड कप का विजेता इंग्लैंड हुआ। इंग्लिश टीम ने आस्ट्रेलिया को हराया था। 2012 में वेस्ट इंडीज ने श्रीलंका को हराकर विजेता होने का गौरव हासिल किया। 2014 में श्रीलंका ने भारत को हराकर टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन होने का सपना पूरा किया। 2016 में दूसरी बार वेस्ट इंडीज विजेता बनी। वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराया। 2021 में न्यूजीलैंड को हराकर आस्ट्रेलियाई टीम चैंपियन बनी। 2022 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। इस बार 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार विजेता बन वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड से बराबरी कर ली है।

विजेता पर पैसों की बरसात

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं टीमों भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुआ है। टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर विजेता बन चुकी है। इस बार टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम पर प्राइज मनी के रूप में रुपयों की बारिश होने जा रही है। विनर को रिकॉर्ड मनी मिलेगा। इस बार की विजेता टीम इंडिया को 2.45 मिलियन डॉलर प्राइज मनी के रूप में मिलेगा यानी कि भारतीय करेंसी में यह अमाउंट 19.95 करोड़ रुपये होंगे। इस बार सभी टीमों में बंटने वाले प्राइज मनी का अमाउंट 11.25 मिलियन डॉलर है जोकि करीब 93 करोड़ रुपये है। पढ़िए किस-किस को  मिलेगी कितनी रकम…

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच